Samsung Galaxy A30s के स्पेक्स गीकबेंच पर आए नज़र
SM-A307FN मॉडल नंबर के साथ दिखा डिवाइस
Galaxy A30s होगा आगमी फोन
इस साल सैमसंग ने अपने Galaxy A30 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और इसके बाद से ही Galaxy A30s के बारे में ख़बरें आने लगी हैं। इस नए फोन को SM-A307FN मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि यह नया फोन Galaxy A30s होगा। Galaxy A30 को SM-A305 मॉडल नंबर दिया गया था। Galaxy A30s में पिछले Galaxy A30 की तुलने में कुछ छोटे बदलाव देखे जाएंगे।
Surveyगीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा जो ओक्टा-कोर SoC है और इसे 3GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। स्मार्टफोन को Samsung Galaxy A30s के साथ लाया गया है। सबसे पहले डिवाइस को MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था।
SoC को एक्सिनोस 7885 के नाम से लिस्टेड किया गया है जो एक्सिनोस 7904 हो सकता है क्योंकि Galaxy A30 की लिस्टिंग में भी Exynos 7885 SoC को देखा गया था।
स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए पिछले Galaxy A30 में अंतर करना मुश्किल है। हालांकि, उम्मीद है कि डिवाइस में कुछ नए बदलाव देखे जाएंगे। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,322 स्कोर दिया गया है और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,116 स्कोर प्राप्त हुआ है।
Samsung Galaxy A30 को फ़रवरी में Rs 16,990 की कीमत में लॉन्च किया था और डिवाइस की कीमत में कटौती के बाद इसे Rs 15,490 में सेल किया जा रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile