Redmi 10X के नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 9 स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

TENAA पर दिखा M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ

27 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

Redmi 10X के नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 9 स्मार्टफोन

Redmi Note 9 को हाल ही में M2003J15SC मॉडल नंबर के साथ TENAA पर देखा गया था और उम्मीद की जा रही है कि चीन में इस फोन को Redmi 10X के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल नंबर के डिवाइस को चीन की टेलीकॉम डाटाबेस पर Redmi 10X मोनिकर के साथ देखा गया है। हालांकि, अभी लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डिवाइस को कंपनी 27 अप्रैल को होने वाले इवैंट में पेश कर सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीनी टेलीकॉम लिस्टिंग की मानें तो Redmi 10X का दाम CNY 1,499 (लगभग Rs 16,000) रहेगा। डिवाइस स्काई ब्लू, पाइन मॉर्निंग ग्रीन और आइस फॉग कलर में उपलब्ध है। कीमत के अलावा, लिस्टिंग से स्पेक्स और फीचर के बारे में भी पता चला है।

Redmi 10X में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करेगा और डिवाइस में 5020mAh की बैटरी मिलेगी जिसे 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।

कैमरा की बात करें तो Redmi 10X स्कवेर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेन्सर, तथा दो 2 मेगापिक्सल का आँय लेंस होंगे। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो कि पंच होल में फिक्स्ड होगा।

फोन का मेजरमेंट 162.38×77.2×8.95mm और वज़न 205 ग्राम होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm हैडफोन जैक और GPS ऑफर करेगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile