Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोंस हुए लॉन्च, जानिये 5G के अलावा क्या हैं इनमें खूबियाँ

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोंस हुए लॉन्च, जानिये 5G के अलावा क्या हैं इनमें खूबियाँ
HIGHLIGHTS

Redmi की ओर से उसके नए और लेटेस्ट 5G Redmi Phones को लॉन्च कर दिया गया है

आपको बता देते है कि इन 5G Redmi फोंस को Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च क्या गया है

हालाँकि अभी के लिए Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोंस को चीन के बाजार में ही लॉन्च किया गया है

Redmi की ओर से उसके 5G Redmi फोंस को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि दिन के बाजार में नए 5G Redmi फोंस को Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G के तौर पर लॉन्च किया गया है। इन फोंस को अभी के लिए मात्र चीन के बाजार में ही लॉन्च किया गया है। इन फोंस की शुरूआती कीमत 1,299 युआन यानी लगभग Rs 14,590 से शुरू होती है। हालाँकि अभी के लिए इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इन लेटेस्ट 5G स्मार्टफोंस को भारत में कब लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी हो सकता है कि इन फोंस को भारत में न ही लॉन्च किया जाये लेकिन सभी के लिए इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है। 

रेडमी नोट 9 के 4जी और 5जी मॉडल के बीच बहुत कुछ अलग है। 5जी मॉडल 60Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.53 इंच के फुल एचडी + आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर से लैस है और फोन में आपको MIUI 12  का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलावा यह मोबाइल फोन एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Redmi Note 9 5G को भारी-भरकम 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सपोर्ट करती है। कैमरे आदि की बात करें तो इसमें आपको Redmi Note 9 5G में एक 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी आदि के लिए फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी सेंसर भी मिल रहा है।

इसके अलावा अगर हम रेडमी नोट 9 प्रो से रेडमी नोट 9 5जी की तुलना करके देखें तो आपको बता देते है कि इन दोनों मॉडल्स में भी काफी अंतर नजर आता है। प्रो मॉडल एक बड़ी स्क्रीन के साथ पैक किया गया है जो Full HD + स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.67 इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इस नए मॉडल में आपको क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 750 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एंड्राइड 10 के साथ MIUI 12 का सपोर्ट मिल रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो 5जी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली एक 4820mAh की बैटरी मिल रही है। कैमरे आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 108MP प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो और डेप्थ सेंसर के साथ आता है। फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।

Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G की कीमत 

आपको बता देते है कि यह दोनों ही मोबाइल फोंस तीन अलग अलग वैरिएंट में आये हैं। अगर हम Redmi Note 9 5G मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप 1,299 युआन यानी लगभग Rs 14,590 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस मोबाइल फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इसे 1,499 युआन यानी लगभग Rs 16,840 में ले सकते हैं। हालाँकि अंत में आप इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल को 1,699 युआन यानी लगभग Rs 19,000 में लिया जा सकता है।

इसके अलावा अगर हम Redmi Note 9 Pro 5G की चर्चा करें तो इसे आप 6GB रैम और 128GB मॉडल में 1,599 यानी लगभग Rs 17,960 में ले सकते हैं। इसके अलावा इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल को आप 1,799 युआन लगभग Rs 20,210 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अंत में इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल को मात्र 1,999 युआन यानी लगभग Rs 22,450 की कीमत में ले सकते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo
Compare items
  • Water Purifier (0)
  • Vacuum Cleaner (0)
  • Air Purifter (0)
  • Microwave Ovens (0)
  • Chimney (0)
Compare
0