अब किसी भी समय खरीदें Redmi Note 7 Pro, 12 जुलाई तक ओपन सेल में उपलब्ध

HIGHLIGHTS

48 मेगापिक्सल के साथ आता है फोन

फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर खरीद सकेंगे रेडमी नोट 7 प्रो

अब किसी भी समय खरीदें Redmi Note 7 Pro, 12 जुलाई तक ओपन सेल में उपलब्ध

अपके पास Redmi Note 7 Pro को खरीदने का एक बहुत ही अच्छा मौका है। इस फ़ोन को आप अब कभी भी ओपन सेल में खरीद सकते हैं। फरवरी 2019 में भारतीय मार्किट में लॉन्च इस फ़ोन को आप 12 जुलाई तक ओपन सेल में खरीद सकते हैं। सेल का आयोजन Flipkart और Mi.com पर रखा गया है। यह फ़ोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। आपको बता दें कि शाओमी ने इस फ़ोन की करीब 1.5 करोड़ यूनिट्स बेचे जाने के जश्न में यह ऑफर यूज़र्स के लिए पेश किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Global VP Manu Kumar Jain ने ट्विटर पर Redmi Note 7 Pro की ओपन सेल की घोषणा की है। उनका कहना है कि 6 महीने के अंदर ही नोट 7 सीरीज़ के 1.5 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन्स मार्केट में उपलब्ध कराए गए हैं और इसी ख़ुशी में इस ओपन सेल का आयोजन किया जा रहा है। यूज़र्स इस फ़ोन को Neptune Blue, Space Black और Nebula Red (केवल 6GB में) कलर में खरीद सकते हैं।