आज एक बार फिर से दोहपर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

अगर आप अपने लिए यह डिवाइस खरीदना चाह रहे हैं तो 12 बजे शुरू हो रही इस सेल का लाभ उठा सकते हैं।

आज एक बार फिर से दोहपर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन
वर्तमान समय में अगर 15000 रूपये की श्रेणी में आने वाले बेस्ट फोन्स की बात की जाए तो Redmi Note 5 Pro का नाम सबसे ऊपर आता है, हालांकि इसके बाद असुस ने भी Note 5 Pro को टक्कर देने के लिए अपना Asus Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Redmi Note 5 Pro को Xiaomi ने Note 5 के साथ लॉन्च किया था। 
 
वैसे तो यह डिवाइस पहले भी कई बार सेल के लिए आ चुका है लेकिन फिर भी इसकी डिमांड कम होती नहीं दिख रही है, और इसलिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। अगर आप अपने लिए यह डिवाइस खरीदना चाह रहे हैं तो 12 बजे शुरू हो रही इस सेल का लाभ उठा सकते हैं। 
 
 
इस डिवाइस को दो वेरिएन्ट्स में लॉन्च किया गया है और इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 16,999 है, वहीं इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 रखी गई है।
 
अगर बात करें Xiaomi Redmi Note 5 Pro के बारे में तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है। इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है। साथ ही यह फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है। इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और यह डिवाइस 4000 mAh की बैटरी से लैस है।
 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo