Xiaomi Redmi 5 Plus जगह लेगा Redmi Note 5 की

HIGHLIGHTS

MIUI पर एक फोरम के एक सुपर मॉडरेटर के अनुसार, Xiaomi Redmi 5 Plus कंपनी का एकलौता डिवाइस होगा जो किफ़ायती कीमत में बड़ी स्क्रीन ऑफर करेगा.

Xiaomi Redmi 5 Plus जगह लेगा Redmi Note 5 की

शाओमी ने 7 दिसम्बर को Redmi 5 सीरीज़ पेश कर चुकी है लेकिन शाओमी के कुछ फैन्स Redmi Note 5 का इंतज़ार कर रहे हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पिछले साल के प्रसिद्ध फोन Redmi Note 4 की जगह लेने के लिए Xiaomi Redmi 5 Plus उपलब्ध हो चुका है, यह ही वो डिवाइस है जो Note 4 की जगह लेगा. MIUI पर एक फोरम के एक सुपर मॉडरेटर के अनुसार, Xiaomi Redmi 5 Plus कंपनी का एक लौता डिवाइस होगा जो किफ़ायती कीमत में बड़ी स्क्रीन ऑफर करेगा. 

यूज़र mitch002 के अनुसार, शाओमी इस समय Note 5 लॉन्च नहीं करेगी. हालाँकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

Redmi 5 Plus स्मार्टफोन 3GB और 4GB रैम वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है. Xiaomi Redmi 5 Plus के 3GB रैम/32GB रोम वेरिएंट की कीमत CNY 999 (Rs 9,700 लगभग) है और 4GB रैम/64GB रोम मॉडल की कीमत CNY 1,299 (Rs 12,700 लगभग) है.
Redmi 5 Plus 5.99 इंच की डिस्प्ले से लैस है और स्नैपड्रैगन 625 SoC पर काम करता है. 

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12MP का रियर कैमरा मौजूद है जो 1.25-माइक्रोन पिक्सल सेंसर के साथ आता है और इस डिवाइस में 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है जो सॉफ्ट-टोन सेल्फी फ़्लैश के साथ आता है. इस फोन में प्री-लोडेड ब्यूटीफाई 3.0 ऐप के साथ इम्प्रूव्ड पोर्ट्रेट शॉट्स मौजूद हैं.

Redmi 5 Plus स्मार्टफोन 4000mAh बैटरी के साथ आता है और एंड्राइड 7.1 नूगा पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है. 

सोर्स

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo