3000 की सीधी छूट, 2000 का कूपन, इस प्लेटफॉर्म पर ताबड़तोड़ डील में मिल रहा Redmi का तगड़ा फोन
Xiaomi के 2024 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro Plus 5G पर इस समय भारी छूट मिल रही है। खास बात यह है कि इस डील में फ्लैट डिस्काउंट के अलावा तगड़ा कूपन ऑफर भी शामिल है। ऐसे में जो यूजर्स इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे थे, उनके लिए यह सही मौका हो सकता है, क्योंकि बैंक ऑफर्स के साथ इस डिवाइस पर 7,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
Surveyलॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में लगभग 30,000 रुपये थी, लेकिन अब यह 23,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी, ट्रिपल कैमरा सेटअप और Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए पूरी डील पर एक नज़र डालते हैं।
Redmi Note 14 Pro Plus की अमेज़न डील
जिस ऑफर की यहां बात हो रही है वह Amazon पर चल रहा है। Redmi Note 14 Pro Plus 5G फिलहाल 26,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है, जो कि 3,000 रुपये की सीधी कटौती के बाद की कीमत है। इसके अलावा, ग्राहकों को 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर भी 2000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर 22,999 रुपये रह जाती है।
साथ ही, कंपनी EMI विकल्प भी दे रही है, जिसमें 949 रुपये प्रति महीने से किस्त शुरू हो जाती है। यह ऑफर 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर 25,450 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी ले सकते हैं, हालांकि यह रकम डिवाइस की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करेगी। (खरीदने के लिए क्लीक करें!)

Redmi Note 14 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 14 Pro Plus में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
डील ख़त्म होने से पहले लपक लो
ऐसी डील्स ज्यादा देर तक नहीं रहती हैं, इसलिए अगर आप Redmi Note 14 Pro Plus को खरीदना चाहते हैं तो तुरंत ऑर्डर करने में ही समझदारी है, वर्ना ऑफर कभी भी ख़त्म हो सकता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile