नया 5G फोन Redmi Note 10T भारत में हुआ लॉन्च, जल्दी टॉप फीचर्स के बारे में यहां जानें

नया 5G फोन Redmi Note 10T भारत में हुआ लॉन्च, जल्दी टॉप फीचर्स के बारे में यहां जानें
HIGHLIGHTS

Redmi Note 10T मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है

यह रेडमी का पहला 5G फोन है

26 जुलाई से सेल में आएगा Redmi Note 10T

Redmi Note 10T 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 10 सीरीज में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S के बाद नया Redmi फोन पांचवां मॉडल है। यह भारत में Xiaomi के Redmi ब्रांड वाला पहला 5G फोन भी है। Redmi Note 10T 5G अनिवार्य रूप से Redmi Note 10 5G (यूरोप) और Poco M3 Pro 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आया है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है।

Redmi Note 10T 5G की कीमत व उपलब्धता

भारत में Redmi Note 10T 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए Rs 13,999, जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज के लिए Rs 15,999 अदा करने होंगे। फोन क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और मिंट ग्रीन रंगों में आया है। यह 26 जुलाई से Amazon, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 10T 5G पर लॉन्च ऑफर में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और आसान ईएमआई लेनदेन पर 1,000 इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। रिटेल चैनलों के माध्यम से नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज विकल्प भी होंगे।

Redmi Note 10t launched in India

Redmi Note 10T 5G डिस्प्ले

Redmi Note 10T 5G में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है।

Redmi Note 10T 5G कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ़ोटो और वीडियो के लिए, Redmi Note 10T 5G में f/2.0 लेंस के साथ फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। 

Redmi Note 10T 5G चिपसेट और रैम

Redmi Note 10T 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC द्वारा संचालित है, साथ ही इसमें 6GB तक रैम दी गई है।

Redmi Note 10T 5G बैटरी

शाओमी ने फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन के साथ बॉक्स में 22.5W चार्जर दिया गया है।

Redmi Note 10T 5G कनेक्टिविटी फीचर्स और अन्य स्पेक्स

डुअल-सिम (नैनो) Redmi Note 10T 5G Android 11 पर MIUI के साथ चलता है। Redmi Note 10T 5G को 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, NFC, USB टाइप-C, और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo