Redmi K60 सीरीज का प्राइस रेंज होगा ₹30,000 से ऊपर: देखें डिटेल्स

Redmi K60 सीरीज का प्राइस रेंज होगा ₹30,000 से ऊपर: देखें डिटेल्स
HIGHLIGHTS

Redmi K60 का प्राइस रेंज रिवील हो चुका है।

यह सीरीज अप्रेल, 2023 में लॉन्च होने की संभावना है।

शाओमी का कहना है कि Redmi K60 सीरीज का संभावित प्राइस रेंज ₹30,000 से अधिक होगा।

Redmi Note 12 सीरीज के लॉन्च के दौरान, Redmi K60 का प्राइस रेंज सामने आया थी। Redmi K60 सीरीज पहले ही चीन में लॉन्च हो चुकी है और यह माना जा रहा है कि यह भारत में अप्रैल, 2023 में लॉन्च की जा सकती है। Redmi K60 लाइनअप में तीन प्रीमियम स्मार्टफोंस शामिल हैं; Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy अनपैक्ड 2023: इस तारीख को शुरू होगा कंपनी का इवेंट, होंगी ये घोषणाएं

Redmi K60 फोंस की कीमतें चीन में Redmi K60 के लिए CNY 2,499, Redmi K60 Pro के लिए CNY 3,299 और Redmi K60E के लिए CNY 2,199 है। स्थानीय बदलावों के अनुसार, Redmi K60 की भारतीय कीमत ₹30,000 हो सकती है, जबकि Redmi K60 Pro और Redmi K60E ₹40,000 और ₹26,000 में उपलब्ध हो सकते हैं। शाओमी की ओर से पता चला है कि Redmi K60 सीरीज का संभावित प्राइस रेंज ₹30,000 से अधिक होगा। 

 Redmi K60E

REDMI K60 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

REDMI K60: 

Redmi K60 एक 6.6-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby विजन सपोर्ट देती है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Redmi K60 एक 5500mAH बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करता है। इसमें एक ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जिसमें एक 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2MP मैक्रो सेंसर दिया है। 

यह भी पढ़ें: Oppo A78 5G के भारतीय लॉन्च की तारीख आई सामने, स्पेक्स और कीमत भी हुई रिवील

REDMI K60 PRO:

Redmi K60 Pro भी प्रोसेसर को छोड़कर स्पेसिफिकेशंस के मामले में Redmi K60 से काफी मिलता जुलता है। Redmi K60 Pro एक क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 54-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। 

smartphones

REDMI K60E: 

Redmi K60E मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC के साथ आता है और एंड्रॉइड 12 और MIUI 13 पर चलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक 6.6-इंच OLED डिस्प्ले है। Redmi K60E में एक 48MP प्राइमरी कैमरा दिया है और इसी के साथ एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस भी  शामिल है। इसके अतिरिक्त, डिवाइस एक 5500mAH बैटरी के साथ आता है जिसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo