Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी उछाल..क्या 12 हजार महंगे में खरीदेंगे आप?
Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी इजाफा देखा जा रहा है।
सैमसंग फोन की कीमत अब 12000 रुपये बढ़ा दी गई है।
क्या आप इस नई कीमत में Samsung Phone को खरीदेंगे?
स्मार्टफोन के प्राइस लगभग लगभग सभी कंपनी बढ़ा रही हैं। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट्स पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज के चलते अभी भी फोन्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है लेकिन ऐसा कब तक होने वाला है यह एक बड़ा सवाल है? अभी यह चर्चा चल रही है कि Samsung की ओर से भी मेमोरी चिप आदि के बढ़ते दामों के बीच अपने Samsung Galaxy S25 के प्राइस को बढ़ा दिया है। Samsung के इस फोन का प्राइस अब 12000 रुपये बढ़ चुका है। अब क्या आप इस नई कीमत में या प्राइस बढ़ने के बाद सैमसंग के इस फोन को खरीदेंगे? आइए नए प्राइस के अलावा फोन के स्पेक्स देखते हैं तो अन्य बातों पर भी नजर डालते हैं।
SurveySamsung Galaxy S25 हुआ महंगा
जानकारी के अनुसार आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से डीलर्स को जो मेमो भेजा गया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि सैमसंग की ओर से 19 अगस्त से Samsung Galaxy S25 के प्राइस बढ़ा दिए हैं। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को अब 80,999 रुपये के स्थान पर 84,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि फोन के दाम 4000 रुपये बढ़ चुके हैं। इसके साथ साथ 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत में ज्यादा ही प्राइस हाइक हुआ है। Samsung के इस फोन को अब आप 92,999 रुपये के स्थान पर 12000 रुपये ज्यादा यानि 1,03,999 रुपये के प्राइस में खरीद पाएंगे।
यह भी देखने में आ रहा है कि Samsung Galaxy S25 के 12GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के प्राइस में किसी भी तरह का कोई इजाफा नहीं हुआ है। यह फोन अभी भी 74,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है।

Samsung के इस फोन के अलावा अन्य फोन्स भी हुए महंगे
Samsung Galaxy S25 के अलावा कुछ दूसते फोन्स के प्राइस भी बढ़ा दिए गए हैं, जैसे Galaxy M17 के प्राइस अब बढ़ चुके हैं। इसके अलावा Galaxy M17E के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इतना ही नहीं, Samsung की ओर से Galaxy F17 के दाम भी बढ़ चुके हैं। इन सभी स्मार्टफोन्स के दाम 1000 रुपये से 3000 रुपये के आसपास बढ़ चुके हैं।
क्या आपको खरीदना चाहिए Samsung Galaxy S25 डिवाइस?
Samsung Galaxy S25 को इंडिया के बाजार में महंगा कर दिया गया है। हालांकि, यह कंपनी जान कर नहीं कर रही है, मार्केट में कुछ ऐसी हलचल चल रही है कि ऐसा करना कंपनियों के लिए भी जरूरी हो गया है। आइए अब जानते हैं कि क्या आपको इस फोन को खरीदना चाहिए।
अगर आप मुझसे मेरी पर्सनल राय को जानना चाहते हैं तो मैं आपको कभी यह सलाह नहीं देने वाला हूँ कि आप किसी पुराने फोन को नए प्राइस और वो बढ़े हुए नए प्राइस में खरीदें। अभी तक जो फोन सस्ते में मिल रहा था, अचानक ही वह फोन अगर महंगा हो जाए तो उसे खरीदने का कोई मतलब नहीं बनता है। हालांकि, अगर यह फोन सस्ता हो जाता तो मैंने आपको इसे खरीदने की सलाह दे रहा होता, लेकिन लेकिन अभी के लिए चाहे इस फोन में आपको कुछ भी क्यों न मिल रहा हो, आपको इस फोन को ज्यादा प्राइस में नहीं खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Realme 17 Pro+ में होगा 200MP का कैमरा सेटअप, मिलेगी कमाल की डिस्प्ले
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
