बच्चों का आधार कार्ड फ्री में अपडेट किया जा सकता है।
5 से 15 वर्ष के बच्चों का Mandatory Biometric Update अब बिलकुल फ्री है।
7 साल से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर तक सेवा मुफ्त रहेगी।
अगर आपका बच्चा अब 5 या 15 साल की आयु का हो गया है, तो उसका आधार कार्ड अपडेट करना बेहद ज़रूरी है। 15 साल की उम्र में कई जगहों पर आधार कार्ड के माध्यम से अपनी पहचान बतानी पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड को अपडेटेड रखना बहुत ज़रूरी है। UIDAI के नियमों के मुताबिक जब बच्चा 5 साल की उम्र पूरी करके 15 साल का हो जाता है तो उसका Mandatory Biometric Update करवाना अनिवार्य होता है। इसमें बच्चे की फोटो, उसकी उँगलियों के निशान,और आखों के Iris की जानकारी को अपडेट किया जाता है।
Surveyइस तारीख तक फ्री रहेगी सुविधा
UIDAI की वेबसाइट के मुताबिक 5 वर्ष से लेकर 7, 15 से लेकर 17 और 7 से लेकर 15 वर्ष के आयु के बच्चो के लिए शर्तों के तहत Mandatory Biometric Update बिलकुल निशुल्क है, यानी 30 सितंबर तक आपको अपने बच्चे का Biometric अपडेट करवाने के लिए पैसे देने की ज़रूरत नहीं है।
5 और 15 साल की उम्र में क्यों ज़रूरी होता है Biometric अपडेट?
बच्चे के आधार जब 5 वर्ष की उम्र में बनता है, तो 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के Aadhar Enrollment में मुख्य रूप से बस उसकी फोटो और कुछ ज़रूरी जानकारियां दर्ज कर दी जाती हैं। लेकिन जब बच्चा 5 साल की उम्र पार करके 15 साल का हो जाता है तो UIDAI के नियमों के मुताबिक बच्चे की जानकारियों और फोटो के साथ ही उसका Iris और उँगलियों के निशान अपडेट करवाना ज़रूरी हो जाता है। हालांकि जिस नंबर से बच्चे का आधार कार्ड पहले से रजिस्टर्ड था, बाद में भी वही नंबर जारी रहता है।
किस किस के लिए फ्री है Biometric Update?
यहां यह बात जानना ज़रूरी है कि UIDAI के नियमों के मुताबिक 5 से 15 वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह सेवा निशुल्क है, इसके अतिरिक्त जो बच्चे 7 से 15 साल के बीच की उम्र के हैं उनके लिए यह सेवा 30 सितंबर तक फ्री रहेगी।
बाल आधार क्यों है ज़रूरी?
बच्चों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल अलग अलग संस्थानों और सरकारी दस्तावेज़ों से जुड़े कामो में होता है। अब स्कूल में भी पहली कक्षा के बच्चों का आधार कार्ड मांगा जाता है। ठीक इसी तरह किसी भी प्रकार की परीक्षा, स्कॉलरशिप या दूसरी सरकारी सविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
कहां करवा सकते हैं आधार अपडेट?
अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आप बच्चे को नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर ले जा सकते हैं। UIDAI के नियमों के मुताबिक अपने आधार नंबर के साथ नज़दीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आप अपने नज़दीकी सेंटर की जानकारी UIDAI के Bhuvan Aadhaar Portal के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Samsung Galaxy F70 Pro vs Vivo T5 Pro: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
