क्या Poco F5 Pro के तौर पर होगा Redmi K60 का भारतीय लॉन्च? देखें डिटेल्स, स्पेक्स और कीमत

क्या Poco F5 Pro के तौर पर होगा Redmi K60 का भारतीय लॉन्च? देखें डिटेल्स, स्पेक्स और कीमत
HIGHLIGHTS

Redmi K60 सीरीज चीन में लॉन्च हो चुकी है जिसका ग्लोबल लॉन्च भी जल्द ही हो सकता है।

नोटेड टिप्स्टर "Kacper Skrzypek" से पता चला है कि Redmi K60 को Poco F5 Pro के रूप में रिब्रांडेड किया जा सकता हैं।

चीनी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi K60 की भारतीय कीमत लगभग ₹29,990 हो सकती है।

Redmi K60 सीरीज हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है, और अब, इस स्मार्टफोन लाइनअप के ग्लोबल लॉन्च का भी इंतजार किया जा रहा है। इस सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हैं- Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E. नोटेड टिप्स्टर "Kacper Skrzypek" ने कहा है कि यह स्मार्टफोन शायद Poco F5 Pro के तौर पर रिब्रांडेड करके लॉन्च किया जा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि Redmi K60e सिर्फ चीन तक ही एक्स्क्ल्यूसिव रहेगा। 

ऐसा पहली बार नहीं होगा कि कोई Redmi स्मार्टफोन एक Poco डिवाइस के तौर पर या किसी भी दूसरे तरीके से रिब्रांडेड किया जाएगा। इसके कुछ उदाहरण देखें तो, Poco F4 GT चीन में Redmi K50 Gaming के तौर पर लॉन्च किया गया था। इसी तरह, Redmi K40 को Poco F4 के रूप में बेचा गया। 

REDMI K60 अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Redmi K60

Redmi K60 चार अलग अगल स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है जिनमें इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज है। वहीं इसका हाइ-एंड वर्जन 16GB रैम + 512GB स्टोरेज से लैस आता है। स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। 

Redmi K60 में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। इसी के साथ फोन के फ्रंट पर एक 16MP सेल्फी कैमरा भी दिया है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एक क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ एड्रीनो GPU पर चलता है। फोन में 5,500mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। डिवाइस एंडरोइड 13 आधारित MIUI 14 कस्टम स्किन पर चलता है। 

REDMI K60 भारतीय संभावित कीमत 

Redmi K60

Redmi K60 की चीनी कीमत RMB 2499 है। हालांकि, इसकी भारतीय कीमत की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन चीनी कीमत के आधार पर हम मान सकते हैं कि Redmi K60 की कीमत भारत में लगभग ₹29,990 हो सकती है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo