भारत में 17 जुलाई को लॉन्च होगी Redmi K20 सीरीज़
17 जुलाई को किया जाएगा Redmi K20 भारत में पेश
कुल तीन फोंस हो सकते हैं लॉन्च
कल ही शाओमी ने भारत में अपना Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और कम्पनी इस महीने भारत में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी है कि कम्पनी 17 जुलाई को भारत में अपनी Redmi K20 सीरीज़ लॉन्च करेगी। यह जानकारी ट्वीटर द्वारा सामने आई है।
Redmi K20 सीरीज़ को 17 जुलाई को पेश किया जाएगा और इस सीरीज़ में तीन डिवाइसेज़ Redmi K20, Redmi K20 Pro और Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition शामिल हैं। Redmi K20 और Redmi K20 Pro को मई में चीन में लॉन्च किया गया था।
Mi fans, it’s time for the knockout punch!#RedmiK20 and #RedmiK20Pro are unleashing on 1+7 = 17th July 2019! Time for Flagship Killer 2.0
Save the date. RT if you are excited as I am. #BelieveTheHype #Xiaomi #Redmi pic.twitter.com/Qpjh2aUAJC
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) 5 July 2019
Redmi K20 सीरीज़ की कीमत की बात करें तो Redmi K20 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को RMB 1,999 (लगभग Rs 20,000) की कीमत में बेचा जा सकता है। दूसरा वैरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ RMB 2,099 (लगभग Rs 21,000) की कीमत में आ सकता है।
Redmi K20 Pro के बेस वैरिएंट की कीमत RMB 2,499 (लगभग Rs 25,000) रह सकती है जो 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को RMB 2,999 (लगभग Rs 30,000) में पेश किया जा सकता है। अभी Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
चीन में लॉन्च हुए फोंस के स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।
इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।
वही Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है।
कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है। उम्मीद है कि इन्हीं फीचर्स औक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में भी Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च किया जाए।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile