Redmi 8A India Launch: 25 सितम्बर को लॉन्च होने के आसार, जानिये कीमत

HIGHLIGHTS

Redmi India के ट्विटर से Redmi 8A की पुष्टि हुई है

Redmi 8A मोबाइल फोन को TENAA पर भी देखा गया है

Redmi 8A India Launch: 25 सितम्बर को लॉन्च होने के आसार, जानिये कीमत

Redmi 8A मोबाइल फोन को भारत में 25 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इस बारे में जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक Redmi India के ट्विटर के माध्यम से दी है। Redmi A सीरीज में यह एक नया मोबाइल फोन हो सकता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच मिलने वाली है। Redmi 8A मोबाइल फोन के स्पेक्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप और HD+  स्क्रीन मिलने वाली है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 8A भारत में क्या हो सकती है कीमत 

Redmi 8A मोबाइल फोन को Redmi 7A की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल को MIUI 10 पर लॉन्च किया जा सकता है, और यह एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को Redmi 7A के जैसे ही कीमत यानी Rs 5,999 के आसपास ही लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Redmi 8A स्पेक्स और फीचर्स 

TENAA पर लीक हुए Redmi 8A को रेड कलर में देखा गया है और इसके बैक पैनल के सेण्टर पर ब्लैक स्ट्रिप मौजूद है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट स्कैनर और रेड्मी की ब्रांडिंग दी गई है। कैमरा मोड्यूल के टॉप पर LED फ़्लैश दी गई है, और बॉटम में डिज़ाइन्ड बाय शाओमी लिखा हुआ है। डिस्प्ले के फ्रंट पर एक छोटा कट आउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Redmi के M1908C3IC मॉडल नंबर के साथ दिखे फोन से मिलता है जिसे चीनी रेगुलेटरी  पर देखा गया था। हालांकि, लिस्टिंग में हैंडसेट को ब्लैक शेड में देखा गया था।

इसके अलावा, लीक हुई इमेज से खुलासा हुआ है कि Redmi 8A  एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI के 9.7.11 वर्जन पर आएगा। फोन को क्वालकॉम के 2.0GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। हैंडसेट में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और बैक पैनल पर 8 म्गेअपिक्स्ल का कैमरा मिलेगा। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

अभी Redmi 8A स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन डिवाइस के लीक्स और अफवाहों को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही फोन लॉन्च होगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile