Redmi 7A जल्द आ रहा है भारत में
ट्विटर के ज़रिए टीज़ हुआ लॉन्च
Redmi K20 सीरीज़ के साथ ओ सकता है लॉन्च
ऐसा लग रहा है कि Xiaomi जल्द ही अपना Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। भारत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर डिवाइस के लॉन्च को टीज़ किया है। शाओमी ने यह भी खुलासा किया है, कि अप्रैल 2019 तक Redmi 4A, 5A और 6A डिवाइसेज़ के 23.6 मिलियन यूनिट्स सेल किए जा चुके हैं। अभी स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि Redmi K20 सीरीज़ को 15 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा और इसी दौरान Redmi 7A स्मार्टफोन भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
SurveyRedmi 7A स्पेसिफिकेशंस
डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है। अभी डिवाइस के रैम और स्टोरेज विकल्प का भी खुलासा नहीं हुआ है हालांकि डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। जहां तक कैमरा डिपार्टमेंट की बात है डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही एक LED फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile