Redmi 7A की अगली सेल 18 जुलाई को, जानें कीमत और ऑफर्स
पहली ही सेल में stock out हुआ था
पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ था Redmi 7A
Redmi 7A की Next Sale के बारे में शाओमी ने खुलासा कर दिया है। शाओमी के मुताबिक यूज़र्स 18 जुलाई को रेडमी 7A को सेल में खरीद पाएंगे। गुरुवार को इस फ़ोन की पहली सेल रखी गयी थी जहां यह डिवाइस कुछ ही सेकण्ड्स में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया था। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन का कहना है कि स्मार्टफोन की दूसरी सेल में ज़्यादा यूनिट्स उपलब्ध कराये जायेंगे। इस फ़ोन को भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था।
SurveyXiaomi ने Manu Kumar Jain ने पहली सेल के बाद ही ट्वीट करके बताया कि कंपनी 18 जुलाई को होने वाली अगली सेल में रेडमी के ज़्यादा यूनिट्स उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें कि दूसरी सेल भी फ्लिपकार्ट और Mi.com पर रखी जाएगी।
#Redmi7A off to great start!
Today's sale was out of stock within seconds on both @Flipkart and https://t.co/lzFXOcGyGQ!
We are further increasing production. More quantity to be available for next week sale @ 18th July (next Thursday).#Xiaomi #Redmi
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) July 11, 2019
Redmi 7A कीमत और ऑफर्स
यूज़र्स सेल में Redmi 7A के दो वैरिएंट खरीद सकते हैं जिसमें पहले वैरिएंट में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिल रहा है वहीं दूसरे वैरिएंट में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: Rs 5,999 और Rs 6,199 रखी गई है। ऑफर्स के तहत शाओमी भारत में अपनी 5वीं सालगिरह के तौर पर एक अन्य ऑफर भी दे रहा है। इस खास ऑफर के तहत इस महीने यानी जुलाई में फोन की खरीद पर Rs 200 की बचत हो सकती है जिसके बाद फ़ोन क्रमश: Rs 5,799 और Rs 5,999 में आपको उपलब्ध कराया जायेगा।
साथ ही यूज़र्स को बैंक ऑफर्स के तहत EMI ऑप्शंस भी दिए जा रहे हैं। Axis Bank Buzz Credit Card पर भी यूज़र्स को 5% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Mi.com ने exchange discount, 125GB additional 4G data और 2,200 रुपए का Jio cashback ऑफर रखा है। साथ ही Mi Protect भी 399 रुपए की शुरूआती कीमत से उपलब्ध है। फ़ोन को Matte Black, Matte Blue, और Matte Gold कलर में उतारा जायेगा।
Redmi 7A स्पेसिफिकेशंस
फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।Redmi 7A डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है।
डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है और बढ़िया कॉलिंग के लिए 4G VoLTE मिल रहा है।Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile