Realme XT का आधिकारिक रेंडर आया सामने, ये होगा डिज़ाइन

HIGHLIGHTS

मिलेगा 64MP का प्राइमरी कैमरा

अगले महीने होगा लॉन्च

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

Realme XT का आधिकारिक रेंडर आया सामने, ये होगा डिज़ाइन

Realme 5 और Realme 5 Pro को हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है और इन दो लेटेस्ट फोंस के लॉन्च के दौरान कम्पनी ने ऐलान किया था कि सितम्बर के आखिर तक कम्पनी एक नया स्मार्टफोन 64 कैमरा के साथ लॉन्च करेगी जिसे Realme XT नाम दिया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब Realme के CMO Xu Qi Chase ने फोन का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है। यह नया स्मार्टफोन काफी हद तक Realme 5 सीरीज़ जैसा दिखाती देता है और फोन में चार कैमरा सेंसर को वर्टिकली अलाइन किया गया है और फोन को स्नो वाइट कलर में देखा गया है।

टीज़र में देखा गया है कि डिवाइस के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद नहीं है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस की डिस्प्ले के अन्दर ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और फोन में मौजूद डिस्प्ले एक OLED पैनल होगा। Realme X से इस टेक्नोलॉजी को शुरू किया गया था।

64MP कैमरा की बात करें तो, नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में कैमरा एक्सपीरियंस किया है। डिवाइस में सैमसंग का लेटेस्ट ISOCELL Bright GW1 सेंसर दिया गया है जो अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर के साथ आया है।

Realme केवल ऐसा ब्रांड नहीं है जो 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन पर काम कर रहा हो, बल्कि 29 अगस्त को Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल के क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Via

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile