Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को मिला अक्टूबर 2020 का सिक्यूरिटी पैच, ये हुए हैं बदलाव

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को मिला अक्टूबर 2020 का सिक्यूरिटी पैच, ये हुए हैं बदलाव
HIGHLIGHTS

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को भारत में नवम्बर 2020 का अपडेट मिल चुका है

हालाँकि यह अपडेट अक्टूबर 2020 के सिक्यूरिटी पैच के साथ आया है

इसके अलावा इसमें आपको बहुत से बदलाव और फिक्स भी देखने को मिलने वाले हैं

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को भारत में नवम्बर 2020 का अपडेट मिल चुका है, हालाँकि यह अपडेट अक्टूबर 2020 के सिक्यूरिटी पैच के साथ आया है। इसके अलावा इसमें आपको बहुत से बदलाव और फिक्स भी देखने को मिलने वाले हैं। आपको बता देते है कि इस बारे में जानकारी कंपनी के फोरम से सामने आई है। यहाँ आपको इसका अपडेट के बाद सामने आ रहा चेंजलोग भी देखने को मिलने वाला है। दोनों ही फोंस यानी Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को फर्मवेयर वर्जन RMX2081PU_11.A.45 मिला है, यह पिछले अपडेट की तरह ही है। हालाँकि यह अपडेट स्टेजेस के आधार पर सामने आ रहा है इसका मतलब है कि यह सभी Realme X3 और Realme X3 SuperZoom फोंस को एक साथ नहीं मिलने वाला है। 

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को मिला नया अपडेट 

अगर हम Realme Forum पर शेयर किये गए चेंजलोग की बात करें तो आपको बता देते है कि यहाँ आपको जो बदलाव नजर आ रहे हैं, वह सेटिंग में कुछ बदलाव के तौर पर देखे जा सकते हैं, इसके अलावा आपको बता देते है कि गेम स्पेस में भी बदलाव नजर आ रहे हैं, नेटवर्क आदि में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं हालाँकि इसके अलावा भी काफी कुछ है। इसके आलावा आपको स्टेटस बार में एक टॉगल भी देखने को मिल रहा है, जो सिस्टम आइकॉन्स के लिए है। यहाँ आप इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर 

Realme X3 SuperZoom और रेगुलर Realme X3 में अधिक अंतर नहीं है। हालांकि, कैमरा की ज़ूम क्षमताओं में अंतर देखा जा सकता है। Realme X3 SuperZoom और Realme X3 स्नैपड्रैगन 855+ द्वारा संचालित है। यह थोड़ा अजीब है कि नए स्मार्टफोंस को पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ उतारा गया है। Snapdragon 855+ प्रॉसेसर 7nm मैनुफेक्चुरिंग प्रोसैस पर तैयार चिपसेट है और इसे Adreno 640 GPU के साथ पेयर किया गया है जो OnePlus 7T, Asus ROG Phone II आदि को टक्कर देगा।

दोनों फोंस LPDDR4X रैम और UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आए हैं। फोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। रियलमी का दावा है कि फोन 90.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और कोर्निंग गोरीला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है। डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme X3 Android 10 पर आधारित नए RealmeUI पर काम करता है और इसे डॉल्बी एटमोस ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।जहां तक कैमरा की बात है फोन में एक 64MP Samsung GW-1 सेन्सर है, दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन के फ्रंट पर दो सेल्फी कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 32MP का Sony IMX616 सेन्सर है और दूसरा Sony IMX 471 का अल्ट्रा-वाइड सेन्सर है।

Realme X3 SuperZoom को छोड़कर Realme X3 में 8MP का पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। Realme X3 SuperZoom एस्ट्रोफोटोग्राफी करने में सक्षम है। यह डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत में एक है। रेगुलर Realme X3 में 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। अभी Realme X3 की जूमिंग क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं पता चली है। Realme X3 SuperZoom को 8GB रैम और 12GB रैम तथा 128GB और 256GB स्टोरेज में उतारा गया है। Realme X3 को 6GB और 8GB रैम तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom कीमत 

Realme X3 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 24,999 रखी गई है जबकि 8GB वेरिएंट का दाम Rs 25,999 है। Realme X3 SuperZoom के 8GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 और 12GB रैम वेरिएंट की कीमत Rs 32,999 राखी गई है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo