Realme X2 होगा Snapdragon 730G SoC से लैस

HIGHLIGHTS

24 सितम्बर को लॉन्च होगा फोन

दो कलर वैरिएंट्स में लाये जाने की उम्मीद

Realme X2 होगा Snapdragon 730G SoC से लैस

रियलमी का अगला फ़ोन Realme X2 जल्द ही यूज़र्स के बीच होगा। कंपनी इस फोन को 24 सितम्बर को लॉन्च करने वाली है। वहीँ इस बात की जानकारी पहले ही मिल चुकी है कि फोन में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जायेगा। वहीँ रियर कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस रियर कैमरा सेटअप में 64MP कैमरा शामिल किये जाने की उम्मीद है। वहीँ हाल ही में इससे जुडी एक और जानकारी सामने आयी है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Snapdragon 730G SoC चिपसेट दिया जा सकता है। Realme X2 में इस चिपसेट की पुष्टि हो चुकी है तो वहीँ Realme ने Weibo पर एक पोस्ट भी डाली है जिससे रियलमी X2 के डिज़ाइन का पता चलता है। पोस्ट के मुताबिक फोन का डिज़ाइन भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च Realme XT की तरह ही है। इसके साथ ही X2 को दो कलर वैरिएंट्स में लाये जाने की उम्मीद है जिसमें Pearl White और Pearl Blue शामिल हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme X2 चीन में XT 730G का रीब्रांडेड वर्ज़न है जिसे भारत में दिसंबर में लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको एक 30W की VOOC फ़्लैश चार्ज सपोर्ट भी मिलने वाली है। 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile