15 जुलाई को भारत आ सकता है Realme X

HIGHLIGHTS

डिवाइस की चीनी मार्किट की कीमत, CNY 1,500

डिवाइस की भारतीय कीमत हो सकती है ज़्यादा

Madhav Sheth का ट्वीट आया सामने

15 जुलाई को भारत आ सकता है Realme X

जहां पिछले हफ्ते ये खबरें सामने आ रहीं थी कि रियलमी जल्द ही अपने Realme X स्मार्टफोन को भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है वहीँ अब फ़ोन के लॉन्च को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Realme X स्मार्टफोन के भारतीय मार्किट में आने की डेट का पता चल चुका है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फ़ोन जुलाई के दूसरे हफ्ते में भारतीय यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया जायेगा। हाल ही में Realme के CEO, Madhav Sheth ने एक ट्वीट जारी किया है जिसमें स्मार्टफोन के एक लिमिटेड एडिशन को टीज किया है। ट्वीट में पोस्ट की गई टीजर वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ है कि कब और कितने बजे स्मार्टफोन को लॉन्च किया जायेगा।

 

टीजर के अनुसार, Realme X को कंपनी 15 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च करेगी। इससे पहले खबर यह भी आ रही थी कि जुलाई में ही फ़ोन का खुलासा किया जायेगा लेकिन कब, इसका पता नहीं चल पाया था। यह फ़ोन एक्सक्लूसिव Spiderman-themed edition के साथ भी स्पेशल रीटेल पैकेजिंग के साथ उपलब्ध कराया जायेगा।

मई में Realme CEO Madhav Sheth ने इस बात का खुलासा किया था कि Realme X की कीमत भारतीय मार्किट में 18,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए के बीच हो सकती है। आपको बता  दें कि यह कीमत डिवाइस की चीनी मार्किट की कीमत, CNY 1,500 यानी लगभग 15,000 रुपए से ज़्यादा है।

वहीँ अगर इस फ़ोन की भारतीय मार्किट की कीमत चीनी मार्किट की कीमत से ज़्यादा है, इसके बाद भी notch-less design और 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ मिड रेंज में यह डिवाइस यूज़र्स के लिए बेहतर हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस कीमत में फीचर्स के साथ यह फ़ोन यूज़र्स को पसंद आ सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile