18 अगस्त की डेट नोट कर लो, Realme GT 5G सीरीज़ के दो फोंस इंडिया में आ रहे हैं धमाका करने
रियलमी दो नए 5G फोंस को करेगा भारत में लॉन्च
Realme GT 5G और Realme GT 5G Master Edition भारत में 18 अगस्त को लेंगे एंट्री
कंपनी के यूट्यूब चैनल पर की जाएगी लाइव स्ट्रीमिंग
Realme GT 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन पॉवरफुल स्नैपड्रैगन 888 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे कंपनी "फ्लैगशिप किलर 2021" के नाम से टीज़ कर रही है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ भेजकर जानकारी दी है कि रियलमी जीटी 5G (Realme GT 5G) मास्टर एडिशन को भी इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] Realme GT Master Edition स्पेशल कलर वेरिएंट 18 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च
SurveyRealme GT 5G (रियलमी GT 5G) और Realme GT 5G Master Edition (रियलमी GT मास्टर एडिशन) के लिए कंपनी की वैबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज बनाया गया है और कंपनी ने लॉन्च की जानकारी देने के लिए प्रेस रिलीज़ भी जारी की है। आगामी ईफोनसों के लिए Flipkart (फ्लिपकार्ट) पर भी पेज बनाया गया है। इससे साफ हो गया है कि फोन को इस प्लेटफॉर्म पर ही सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: अगर आप Airtel यूजर हैं तो पा सकते हैं Rs 4 लाख का लाभ¸जानें क्या है स्कीम
कंपनी ने जानकारी दी है कि रियलमी GT सीरीज़ (realme GT series) के नए फोंस को भारत में 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के लिए एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया जाएगा। आप कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Top Realme 5G Phone: भारतीय बाजार में ये हैं Realme के सबसे सस्ते 5G मोबाइल फोंस की लिस्ट
Realme GT 5G (रियलमी GT 5G) की ग्लोबल लॉन्चिंग पिछले महीने की जा चुकी है। रियलमी इंडिया CEO माधव सेठ ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि भारत में भी इसी वेरिएंट को बिना किसी बदलाव के उतारा जाएगा। जहां तक कीमत (प्राइस) की बात है फ्लैगशिप फोन को Rs 30,000 से अधिक होगी। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने रीवाइज किये अपने प्लान और कम कर दी ये सेवाएं, Jio-Airtel और Vi को मिलेगा फायदा
Realme GT 5G Specs (रियलमी GT 5G स्पेक्स)
Realme GT 5G (रियलमी GT 5G) के स्पेक्स (specs)की बात करें तो डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी जो 6.43 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले होगी। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोकेसोर द्वारा संचालित होगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसे भी पढ़ें: iPhone 12 पर रही है सबसे खतरनाक डील! इससे पहले इतने कम दाम में कभी नहीं बिका कोई iPhone, देखें डील
बात करें Realme GT Master Edition (रियलमी GT मास्टर एडिशन) की तो इसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन को जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa ने डिज़ाइन किया है और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 प्रॉसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vi (Vodafone Idea) ने जियो को मात देने के लिए चली गजब की चाल, अब 2GB नहीं डेली मिलेगा 4GB डेली डेटा
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

