धड़ाधड़ महंगे हुए जा रहे हैं स्मार्टफोन..अब Realme की इस फोन सीरीज के बढ़े दाम, देखें नई कीमत

HIGHLIGHTS

Realme की इस फोन सीरीज के दाम बढ़ चुके हैं।

अभी हाल ही में कुछ अन्य स्मार्टफोन्स के भी दाम बढ़े हैं।

यहाँ आपको Realme की इस फोन सीरीज की नई कीमत देखने को मिलेगी।

धड़ाधड़ महंगे हुए जा रहे हैं स्मार्टफोन..अब Realme की इस फोन सीरीज के बढ़े दाम, देखें नई कीमत

वैसे तो हम आपको यही बताते हैं कि इस समय कोई सेल चल रही है तो यह आपके लिए स्मार्टफोन खरीदने का सही समय हो सकता है। लेकिन जब से स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ना शुरू हुए हैं तो ऐसा माना कहना लगभग लगभग मुश्किल हो गया है। अब आपको यह नहीं कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन खरीदने का सही समय है। इसका कारण अब आप जानते हैं। कई कंपनी (कारण इंटरनेट पर मौजूद है) अपने फोन्स के दाम चुपचाप ही बढ़ा चुकी हैं। हालांकि, यह प्राइस की बढ़ोत्तरी केवल और केवल प्रीमियम और Flagship Phones तक ही सीमित नहीं है। प्राइस में इजाफा पिछले समय में हमने मिड-रेंज फोन्स में भी देखा है। इसके अलावा अब यह बजट फोन्स तक भी या पहुंचा है। इसका साफ मतलब है कि अगर आप सस्ते में एक स्मार्टफोन्स खरीदने निकल रहे तो आपको अब फोन सस्ते में नहीं मिलेंगे। हमने कुछ फोन्स के दाम में बढ़ोत्तरी की जानकारी आपको पहले भी दी है। अब Realme ने अपने एक स्मार्टफोन्स सीरीज के दाम बढ़ा दिए हैं। आइए जानते हैं कि रियलमी की यह स्मार्टफोन्स सीरीज अब आपको किस प्राइस में मिलने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme ने किस स्मार्टफोन्स सीरीज के दाम बढ़ाए हैं?

अभी तक आप यही पढ़ रहे हैं कि रियलमी की ओर से स्मार्टफोन सीरीज के दम बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन हमने आपको यह नहीं बताया कि आखिर किस स्मार्टफोन सीरीज के दाम कंपनी ने बढ़ाए हैं। ऐसे में, आइए आपको अब इसकी भी जानकारी दे ते हैं कि यह स्मार्टफोन्स सीरीज कौन सी है। असल में, Realme की ओर से Realme P4 Series के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत में कितना इजाफा हुआ है, आइए जानते हैं।

Realme P4 Series के दाम कितने बढ़े?

आपको हम वैरिएन्ट दर वैरिएन्ट बताने वाले हैं कि आखिर किस मॉडल के दाम में कितना इजाफा हुआ है। Realme P4 को अगर देखा जाए तो यह फोन 3000 रुपये महंगा हो गया है। इस फोन को पहले 20,999 रुपये के प्राइस में 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में खरीदा जा सकता था, लेकिन अब यह 23,999 रुपये में खरीदने के लिए मिलने वाला है। इसके अलावा अगर 8GB रैम और 128GB मॉडल को देखते हैं तो पहले यह 21,999 रुपये में मिलता था, अब इसका प्राइस 24,999 रुपये हो गया है। इतना ही नहीं, अगर आप 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह भी आपको 3000 रुपये ज्यादा के प्राइस में 23,999 रुपये के स्थान पर 26,999 रुपये में मिलने वाला है। आइए अब जानते हैं कि Realme की P4 Series के Realme P4 Power के प्राइस में कितना इजाफा हुआ है।

10001mAh की बैटरी वाला रियलमी फोन हुआ महंगा

अगर Realme P4 Power की बात करें जो आपको 10001mAh की बैटरी के साथ मिलता है तो इस फोन के प्राइस में कंपनी की ओर से 2000 रुपये का इजाफा हुआ है। इस फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल को आप 27,999 रुपये के स्थान पर 29,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 29,999 रुपये के स्थान पर 31,999 रुपये में मिल जाने वाला है। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप 32,999 रुपये के स्थान पर अब 2000 रुपये महंगे में 34,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

मॉडलवेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
Realme P46GB + 128GB20,999 रुपये23,999 रुपये3,000 रुपये
Realme P48GB + 128GB21,999 रुपये24,999 रुपये3,000 रुपये
Realme P48GB + 256GB23,999 रुपये26,999 रुपये3,000 रुपये
Realme P4 Power8GB + 128GB27,999 रुपये29,999 रुपये2,000 रुपये
Realme P4 Power8GB + 256GB29,999 रुपये31,999 रुपये2,000 रुपये
Realme P4 Power12GB + 256GB32,999 रुपये34,999 रुपये2,000 रुपये
Realme P4x6GB + 128GB19,999 रुपये20,999 रुपये1,000 रुपये
Realme P4x8GB + 128GB21,499 रुपये22,499 रुपये1,000 रुपये
Realme P4 Lite4GB + 64GB10,999 रुपये11,999 रुपये1,000 रुपये
Realme P4 Lite4GB + 128GB12,999 रुपये13,999 रुपये1,000 रुपये

Realme P4x और Realme P4 Lite के भी प्राइस बढ़े

Realme P4x और Realme P4 Lite स्मार्टफोन की कीमत भी बढ़ चुकी है। हालांकि, इन दोनों ही फोन्स के मॉडल्स के प्राइस में कम इजाफा हुआ है। Realme P4x को अगर देखा जाए तो यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में अब 19,999 रुपये के प्राइस के स्थान पर 20,999 रुपये में मिलने वाला है,। इसके अलावा इसके 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में भी 1000 रुपये का इजाफा हुआ है, यह फोन अब 21,499 रुपये के स्थान पर 22,499 रुपये में मिलने वाला है।

दूसरी ओर, अगर Realme P4 Lite की बात करें तो यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में 10,999 रुपये के स्थान पर 11,999 रुपये में मिलने वाला है, इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप 12,999 रुपये के स्थान पर 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 15000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन 5G फोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile