Realme C53 को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Realme C53 को थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन का अप्रूवल मिल गया है

इससे पहले भी Realme C53 को कई सर्टिफिकेशन्स पर देखा जा चुका है

Realme C53 की कीमत लगभग Realme C55 के समान रखी जा सकती है

Realme C53 को मिला NBTC सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

यह तो हम सभी जानते हैं कि रियलमी भारत में अपने स्मार्टफोंस के लिए काफी मशहूर है। हाल ही में कंपनी ने ब्लॉकबस्टर मिड-रेंज फोंस लॉन्च किए थे जिनमें से एक Realme C55 भी था जिसे पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अब C सीरीज का एक नया फोन Realme C53 चर्चा में है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme C53 को लेकर संकेत तब मिले जब इसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में देखा गया। अब, टिप्सटर Mukul Sharma ने ट्वीट किया है कि इस फोन ने RMX3760 मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड का NBTC अप्रूवल पास कर लिया है और इसे FCC, यूरोप के EEC और इंडोनेशिया के TKDN जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा चुका है। 

NBTC ने हाई क्वालिटी, प्रभावी, समय पर, भरोसेमंद और निष्पक्ष सेवाओं के आधार पर Realme C53 को हेड-अप दिया है। साथ ही यह सर्टिफिकेशन रेडियो फ्रीक्वेंसी, टेलिकॉम में इक्विपमेंट और रेडियो कॉम्युनिकेशंस सेवाओं के उपयोग को भी परमिट देता है। 

Realme C53 के स्पेसिफिकेशन्स 

Realme C53 एक 4G फोन होगा और FCC लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी होगी जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

जैसा कि पहले ही बताया गया है, Realme C55 पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था और इसकी कीमत ₹10,999 रखी गई है। इसलिए उम्मीद है कि नए रियलमी फोन की कीमत भी लगभग समान रखी जाएगी। 

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स, उपलब्धता और सटीक कीमत इसकी आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी। यह रियलमी फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, हालांकि रियलमी के कुछ शानदार 5G फोंस भी मौजूद हैं, उम्मीद है कि इस फोन को भी जल्द ही अपग्रेड मिल जाएगा। इसके अलावा Realme C53 चीन में लॉन्च होने के बाद ही भारत में आएगा। 

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo