Holi 2023 आने में अभी कुछ समय है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने अपनी कमर कस ली है, ऐसा ही कुछ Flipkart के साथ भी नजर आ रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Holi से पहले ही फ्लिपकार्ट ने स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डिस्काउंट का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। भारी छूट के कारण ग्राहक स्मार्टफोन पर काफी पैसा बचा सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास इस समय एक खास और शानदार मौका है। यदि आप इस डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आज हम आपको Realme के एक स्मार्टफोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर कौन से Realme डिवाइस पर आपको यह डील और डिस्काउंट मिल रहा है।
यदि आप सोच रहे हैं कि वर्तमान में कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छी डील के साथ आ रहा है, तो आपको बता देते है कि इस समय आप Flipkart पर Realme 9i को चुन सकते हैं। फ्लिपकार्ट वर्तमान में इस डिवाइस पर बेस्ट ऑफर और छूट दे रहा है। आप इस समय फोन को 14,999 रुपये की कीमत में यहाँ लिस्ट देखने वाले हैं, हालांकि इस फोन की असल कीमत 16,999 रुपये है, इसका मतलब है कि आपको Flipkart पर फोन पर 11 फीसदी की छूट इसके प्राइस पर दे रहा है।
इसका मतलब है कि आपको यहाँ 2,000 रुपये की छूट का लाभ मिल रहा है। अगर आप सोच रहे है कि यह तो ज्यादा नहीं है। अगर आपको लगता है कि यह छूट बहुत कम है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक और ऑफर है आपका इंतज़ार कर रहा है। आइए इसके बारे में भी जानते हैं।
एक्सचेंज ऑफर भी कर रहा है आपका इंतज़ार!
आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन फ्लिपकार्ट आपको इस फोन पर 13,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अब फोन की कीमत यहाँ 14,999 रुपये है, लेकिन इसपर आपको 13,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है, हालांकि यह आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करता है कि आपको कितना एक्सचेंज वैल्यू मिलने वाला है। हालांकि अगर आपके पुराने फोन पर आपको अच्छा खासा एक्सचेंज यानि जितना यहाँ बताया गया है, उतना पैसा मिल जाता है तो आप फोन को मात्र 1,149 रुपये की कीमत में ही अपने घर ले सकते हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile