Realme 5 Pro के दाम में हुई गिरावट, जानें टॉप 5 फीचर्स
Rs 1,000 कम हुआ दाम
तीन वैरिएंट में आता है डिवाइस
फ्लिप्कार्ट और रियलमी.कॉम पर है उपलब्ध
अगर आप Realme 5 Pro स्मार्टफोन को लम्बे समय से खरीदना चाह रहे हैं तो आपको बता दें कि डिवाइस की कीमत में Rs 1,000 की कटौती कर दी गई है। अब आप Realme 5 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 12,999 में खरीद सकते हैं जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए Rs 15,999 अदा करने होंगे। इसके अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट का दाम Rs 13,999 है। यह नया दाम Flipkart और Realme.com पर लागू हो चुका है। Realme 5 Pro दो रंगों स्पार्कलिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन विकल्प में उपलब्ध है।
SurveyRealme 5 Pro के टॉप 5 फीचर्स
Realme 5 Pro डिस्प्ले
Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है और डिवाइस को नए क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है।
Realme 5 Pro प्रोसेसर/OS
स्मार्टफोन को ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही प्रोसेसर के तहत डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE, एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme 5 Pro रैम/स्टोरेज
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 4GB, 6GB, और 8GB स्टोरेज मॉडल के तहत उतारा गया है। वहीँ इनबिल्ट स्टोरेज फोन में 64GB और 128GB दिया गया है।
Realme 5 Pro बैटरी/कनेक्टिविटी
Realme 5 Pro में 4035mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट करती है और बॉक्स में 20W टाइप-C चार्जर भी मिल रहा है।
Realme 5 Pro कैमरा
स्मार्टफोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें 48MPका सोनी IMX586 प्राइमरी कैमरा+8MP+2MP+2MP लेंस है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सिंगल कैमरा दिया गया है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
