Realme 5 Pro को मिला ये लेटेस्ट अपडेट, कैमरा डिपार्टमेंट में आया ये बदलाव

HIGHLIGHTS

अपडेट का साइज़ है 312MB

क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ आता है फोन

Realme 5 Pro को मिला ये लेटेस्ट अपडेट, कैमरा डिपार्टमेंट में आया ये बदलाव

Realme 5 Pro को हाल ही में एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। इस अपडेट का साइज़ 312MB है। अपडेट को August Android security patch के साथ लाया गया है। यह नया फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX1971EX_11_A.09 के साथ आता है और यह अपडेट फ़ोन की परफॉरमेंस में सुधार करता है। इसके साथ ही इस फ़ोन की कैमरा परफॉरमेंस को भी बेहतर बनाता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 5 Pro के इस अपडेट के बाद फोन को लेकर कंपनी को कहना है कि एक बार अपडेट के बाद रियर कैमरा में और शार्पनेस मिलेगी। मेन और पोर्ट्रेट मोड शूटर्स भी बेहतर हुए हैं। इसके साथ ही WhatsApp और Facebook पर वीडियो कॉलिंग परफॉरमेंस भी बेहतर मिलेगी। यूज़र्स Settings में जाकर Software Update ऑप्शन के तहत इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

Realme 5 Pro Specifications

Realme 5 Pro में 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले और क्रिस्टल डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। स्मार्टफोन में क्वैड कैमरा सेटअप को शामिल किया गया है जिसमें एक 48MP+ 8MP+2MP+2MP का लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का सेंसर दिया गया है।

डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 AIE, एड्रेनो 616 के साथ लॉन्च किया गया है और फोन में 8GB रैम/128GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें 4035mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile