अब तक के सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस हो सकता है Razer का दूसरा गेमिंग फोन

HIGHLIGHTS

इंटरनेट के माध्यम से जानकारी सामने आ रही है कि Razer अपने दूसरे गेमिंग फोन को स्नेपड्रैगन 855 के साथ 2018 के अंत में चीन में लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि कंपनी के पहले गेमिंग फोन को चीन में लॉन्च नहीं किया गया था।

अब तक के सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस हो सकता है Razer का दूसरा गेमिंग फोन

जैसा कि आप जानते ही हैं कि Razer ने अपने पहले गेमिंग फोन को Razer Phone नाम से पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किया था। इसके अलावा मई में भी एक इवेंट कंपनी की ओर से आयोजित किया जाना था, जहां कंपनी के दूसरी पीढ़ी के गेमिंग फोन को लॉन्च किये जाने की खबर आ रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब ऐसा सामने आ रहा है की 2018 में शंघाई में होने वाले सालाना गेमिंग ट्रेड शो में चीन में कंपनी का दूसरा गेमिंग फोन लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि पहली पीढ़ी के गेमिंग फोन को चीन में लॉन्च नहीं किया गया था लेकिन दूसरी पीढ़ी के गेमिंग फोन को यहाँ लॉन्च किये जाने की खबर है। 

अगर हम Razer Phone की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ कुछ बढ़िया फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था, इसमें आपको डेस्कटॉप गेमिंग तकनीकी भी मिल रही थी। इस डिवाइस को कंपनी की ओर से 5.72-इंच की शार्प IGZO स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी स्क्रीन रेजोल्यूशन 2560×1440 पिक्सल थी। 

इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 के साथ लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस में आपको एक 8GB रैम मिल रही है, इसके अलावा इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी आपको मिल रही है। इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एक ड्यूल-12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo