Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Price, कैमरा और परफॉरमेंस में क्या है अंतर?

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Price, कैमरा और परफॉरमेंस में क्या है अंतर?
HIGHLIGHTS

Redmi Note 8 Pro 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च

Redmi Note 7 Pro से कितना बेहतर है नया फोन

आज Xiaomi ने भारत में अपने दो नए smartphones Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को launch कर दिया है। जहां Redmi Note 8 Pro को पिछले Redmi Note 7 Pro phone की जगह लेने के लिए पेश किया गया है वहीं latest Redmi Note 8 कुछ समय पहले लॉन्च हुए Redmi Note 7s की जगह आया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और इन फोंस के बीच का अंतर जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस आर्टिकल में हम Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro के बीच specs का कम्पेरिज़न कर रहे हैं।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Price

Redmi Note 8 Pro के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। बात करें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की तो इसे Rs 15,999 की कीमत में उतारा गया है तथा डिवाइस का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज Rs 17,999 में लॉन्च किया गया है। याद दिला दें, कि Redmi Note 7 Pro को फ़रवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। फोन के 4GB रैम वैरिएंट को Rs 13,999 में लॉन्च किया गया था और 6GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,999 में लाया गया था।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Display और Design

Redmi Note 8 Pro को 4 साइड कर्व्ड रियर ग्लास डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। फोन को वॉटर और डस्ट प्रुफ बनाने के लिए IP522 रेटिंग दी गई है। Redmi Note 8 Pro फोन में 6.5 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4% है। Redmi Note 7 Pro में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है। 

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Camera

Redmi Note 8 Pro के Optics की बात करें तो फोन में क्वैड कैमरा को शामिल किया गया है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है जो कई AI फीचर्स के साथ आया है जिसमें AI ब्यूटीफाई, AI पोर्ट्रेट शॉट्स और फेस अनलॉक फीचर के साथ आया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो Note 7 Pro के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। र्टफोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Pefrormance

परफॉरमेंस की बात करें तो फोन को मीडियाटेक हीलियो G90T के साथ लॉन्च किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया है कि डिवाइस को दिसम्बर में MIUI 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। Gaming को बेहतर बनाने के लिए लिक्विड कूल सिस्टम को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Kyro 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर को एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: RAM & Storage

नए Redmi Note 8 Pro में 6GB LPDDR4X RAM, 64GB और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज को शामिल किया गया है। डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट को भी शामिल किया गया है। बात करें Redmi Note 7 Pro की तो यह 4GB रैम और 6GB रैम के साथ आता है।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: OS

रेड्मी का नया फोन एंड्राइड 10 पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया है और जल्द ही इसे MIUI 11 का अपडेट मिलने वाला है। बात करें Redmi Note 7 Pro की तो यह फोन एंड्राइड पाई पर आधारित है। इस फोन को 22 से 31 अक्तूबर के बीच नया MIUI 11 OS अपडेट मिलने वाला है।

Redmi Note 8 Pro Vs Redmi Note 7 Pro: Battery और अन्य

रेड्मी नोट 8 प्रो फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फ़ास्ट चार्जर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 8 Pro को वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में IR ब्लास्टर को भी शामिल किया गया है। Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo