पॉवरफुल फीचर्स के साथ जल्द एंट्री लेगा Oppo Reno 6Z, इस फोन का निचला वर्जन होगा नया डिवाइस

HIGHLIGHTS

ओप्पो जल्द पेश करेगा नया दमदार फोन

मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U प्रॉसेसर के साथ आएगा Reno 6Z

Reno 6Z जल्द ही होगा लॉन्च

पॉवरफुल फीचर्स के साथ जल्द एंट्री लेगा Oppo Reno 6Z, इस फोन का निचला वर्जन होगा नया डिवाइस

Oppo अपनी Reno 6 सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन Reno 6Z लॉन्च करने वाला है। ओप्पो ने हाल ही में चीन में Reno 6Z सीरीज़ को लॉन्च किया था जिनमें रेनो 6, रेनो 6 प्रो और रेनो 6 प्रो+ शामिल थे। अब ऐसा लग रहा है की कंपनी एक अधिक किफ़ायती वेरिएंट Reno 6Z को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

टिप्सटर अभिषेक यादव ने कथित ओप्पो रेनो 6ज़ेड के कुछ स्पेक्स की जानकारी साझा की है। टिप्सटर की जानकारी के मुताबिक, Oppo Reno 6Z फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U प्रॉसेसर से लैस होगा और इसे 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। डिवाइस में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, Reno 6Z दरअसल Oppo Reno 6 का टोन-डाउन वर्ज़न होगा जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। दिलचस्प बात यह है कि Reno 5Z 5G भी मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रॉसेसर से लैस होगा। रेनो 6ज़ेड फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

OPPO Reno 6 स्पेक्स

OPPO Reno 6 में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके फ्रंट पर एक पंच-होल कैमरा दिया गया है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 11 कस्टम स्किन पर काम करता है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo