सस्ती कीमत में Micromax In Note 1 की एंट्री के बाद Poco M2 Pro हुआ सस्ता

HIGHLIGHTS

Poco M2 Pro हुआ सस्ता

पोको M2 प्रो की कीमत Rs 2,000 तक हुई कम

पोको M2 प्रो के केवल बेस वेरिएंट का प्राइस हुआ है कम

सस्ती कीमत में Micromax In Note 1 की एंट्री के बाद Poco M2 Pro हुआ सस्ता

Micromax के नए In Note 1 की एंट्री से बाज़ार में मौजूद पिछले फोंस पर प्रभाव पड़ता नज़र आ रहा है। किफ़ायती कीमत में आया माइक्रोमैक्स का फोन एक कडा प्रतिस्पर्धी साबित होता दिख रहा है। इसका उदाहरण, Poco M2 Pro की कीमत में आई कटौती है जिसे Rs 12,999 से कम कर के Rs 10,999 कर दिया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में Rs 2,000 की कटौती हुई है। हालांकि यह आर्टिकल लिखते समय तक Flipkart पर नई कीमतों को नहीं देखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco M2 Pro स्पेक्स

इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो गोरिला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है। फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है।

इस मोबाइल फोन में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 48MP प्राइमरी, 8MP सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।  इस मोबाइल फोन को आउट ऑफ़ द ब्लू, ग्रीन और ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ़ ब्लैक ऑप्शन में पेश किया गया है।

Micromax In Note 1 की कीमत

Micromax IN Note 1 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 है जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 12,999 में उतारा गया है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile