12GB रैम वाले Oppo Reno 6 Pro 5G पर पाएं 4 हज़ार रूपये तक का कैशबैक, आज से है सेल शुरू

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 6 Pro 5G को भारत में Rs 39,990 में लॉन्च किया गया

Oppo Reno 6 Pro 5G पर पा सकते हैं Rs 4000 का कैशबैक

जानें कैसे और कहां खरीद सकते हैं डिवाइस

12GB रैम वाले Oppo Reno 6 Pro 5G पर पाएं 4 हज़ार रूपये तक का कैशबैक, आज से है सेल शुरू

Oppo ने हाल ही में अपने Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और आज इस फोन को पहली दफा सेल के लिए लाया जा रहा है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। फोन बाज़ार में सबसे खूबसूरत स्मार्टफोंस में से एक है। Oppo ने इसमें रेनो गलो तकनीक दी है जो कि बैक पैनल को चमकदार लुक के साथ मैट फिनिश देता है। Oppo Reno 6 Pro 5G को भारत में Rs 39,990 में लॉन्च किया गया था लेकिन इसकी पहली सेल में आप फोन पर बढ़िया कैशबैक और बैंक ऑफर पा सकते हैं। ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड से ख़रीदारी करने पर Rs 4000 का कैशबैक मिल रहा है। इतना ही नहीं Bajaj Finserv पर 15 फीसदी इंस्टैंड डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 6 Pro 5G Specs

Oppo Reno 6 Pro 5G भी कलर OS 11.3 पर आधारित एंडरोइड 11 पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इसमें 6.55 इंच की फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो 1,080×2,400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आई है। इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। डिवाइस MediaTek Dimensity 1200 SoC से लैस है और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज दिया गया है।

जहां तक ओप्टिक्स की बात है Oppo Reno 6 Pro क्वाड कैमरा के साथ आया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का मोनो कैमरा दिया गया है जो कलर टेम्प्रेचर सेन्सर के साथ आया है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Oppo Reno 6 5G जैसे फीचर्स दिए गए हैं और Reno 6 Pro में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo