क्या Oppo Reno 14 Pro इंडिया प्राइस इतना होगा? देखें रीटेल बॉक्स लीक से मिली क्या बड़ी जानकारी
आगामी Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन को को लेकर इंटरनेट पर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। असल में, Oppo के इस आगामी फोन का रीटेल बॉक्स लीक हुआ है। Oppo Phone को लेकर सामने आया ये लीक Oppo Reno 14 Pro के इंडिया प्राइस से पर्दा उठा रहा है। हालांकि, Oppo की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक पैकेजिंग से यह जानकारी मिलती है कि Oppo Reno 14 Pro एक अपर मिड-रेंज में स्मार्टफोन हो सकता है। आइए Oppo के इस फोन को लेकर क्या क्या सामने आया है, इसपर एक नजर डालते हैं।
SurveyOppo Reno 14 Pro को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा?
अगर इंटरनेट पर नए लीक को देखा जाए तो यह जाने माने टिप्स्टर Abhishek Yadav की ओर से सामने आया है। उन्होंने अपने X Account के माध्यम से फोन को लेकर नई जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार, और जो तस्वीर में नजर आ रहा है, इसके अनुसार Oppo Reno 14 Pro का रीटेल बॉक्स सामने आया है। इस फोन का Model Number CPH2739 है। इसपर प्राइस टैग को देखा जाए तो यह 54,999 रुपये के आसपास है। इसके अलावा फोन का वजन 201 ग्राम के आसपास है, इतना ही नहीं, यह भी जानकारी आ रही है कि यह फोन 7.6mm का होने वाला है।
Box पर नजर आ रहा प्राइस क्या सही हो सकता है?
Exclusive ✨
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 21, 2025
Oppo Reno 14 Pro Indian variant box price 💰 ₹54,999
🔳 MediaTek's Dimensity 8450 Chipset/SoC#OppoReno14pro pic.twitter.com/nfqwLPXaLg
असल में, इसके पहले भी और शुरुआत से ही जो प्राइस बॉक्स पर नजर आता है वह किसी भी फोन का MRP (Maximum Retail Price) होता है। ऐसे में हो सकता है कि Oppo अपने Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन को कुछ कम प्राइस में लॉन्च कर दे। ऐसा भी हो सकता है कि Oppo का यह फोन एक किफायती फोन हो। हालांकि, अगर Oppo Reno 13 Pro के प्राइस को देखा जाए तो यह 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 49,999 रुपए था, इसके अलावा 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल का प्राइस 54,999 रुपये था। अब देखना होगा कि आखिर Oppo Reno 14 Pro को इंडिया के बाजार में किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है। अभी के लिए केवल और केवल एक लीक के आधार पर Oppo Reno 14 Pro की कीमत का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा।
अभी तक आई जानकारी के अनुसार कैसा है Oppo Reno 14 Pro?
अगर अभी तक आई जानकारी को देखा जाए तो Oppo Reno 14 Series को फ्लैगशिप ग्रैड में उतारा जाने वाला है, इसके अलावा इस सीरीज में IP66, IP68, IP69 रेटिंग भी होने वाली है। इतना ही नहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि इस सीरीज के फोन्स अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आ सकते हैं। Oppo Reno 14 Pro स्मार्टफोन में एक 6.83-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है।
Oppo Reno 14 Pro के अन्य फीचर आदि देखें जाएँ तो इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 6200mAh की बैटरी भी हो सकती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग हो सकती है। इस बैटरी के साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग के अलावा 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में IR Blaster के अलावा अन्य की फीचर भी मिल सकते हैं।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile