Oppo Reno 10x Zoom में शामिल AI Night Mode, मिला अपडेट

HIGHLIGHTS

अपडेट में किया गया कैमरा एनहांसमेंट

Oppo Reno 10x Zoom को मिला OTA software update

Oppo Reno 10x Zoom में शामिल AI Night Mode, मिला अपडेट

हाल ही में ओप्पो के Oppo Reno 10x Zoom स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। यह नया OTA software update डिवाइस में कई बदलाव के साथ आया है। पिछले महीने ही इस फ़ोन को लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 10x Zoom, CPH1919EX_11_A.10 के साथ आ गया है और इस अपडेट का साइज़ 284MB है। यह अपडेट  June security patch के साथ आता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google ने पहले ही July security patch को अपने Pixel smartphones के लिए रिवील कर दिया है। इस अपडेट के साथ फ़ोन के कई बग्स को फिक्स किया। CPH1919EX_11_A.10 update से Oppo Reno 10x Zoom में कैमरा से जुड़े बदलाव और सुधार किये गए हैं।

इस अपडेट के ज़रिये डिवाइस में AI Night Mode का ऑप्शन अब आपको मिलता है। Oppo का यह दावा है कि low-light scenario में भी यह डिवाइस  अच्छा परफॉर्म करेगा। आपको बता दें कि इस अपडेट की जानकारी सबसे पहले Neowin द्वारा दी गयी थी। चेंज लॉग के मुताबिक अपडेट network optimizations के साथ आता है।

Oppo Reno 10X zoom Specifications

Oppo Reno 10X zoom edition में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.1 प्रतिशत है। डिवाइस के फ्रंट पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को ओशन ग्रीन और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GBऔर 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।

जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो सोनी का IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस है। कैमरा को कम्पनी ने 10X हाइब्रिड ज़ूम तकनीक के साथ उतारा है और यह OIS, अल्ट्रा नाईट मोड 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP शार्क-फिन राइजिंग कैमरा दिया गया है जो इसे नया लुक देता है।

डिवाइस में 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है जो गेम, एप्प और सिस्टम को बूस्ट करता है। OS की बात करें तो डिवाइस कलर OS 6.0 पर काम करता है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile