Oppo K13 Turbo Series को इंडिया में जल्द मिल सकती है एंट्री, देखें इस खास फीचर के साथ कितना असरदार होगा नया फोन
इंडिया के बाजार में Oppo ने अपने Oppo K13 Turbo Series के लॉन्च की घोषणा कर दी है.
इस फोन सीरीज में एक दमदार Active Cooling Technology मिलने वाली है.
यहाँ आपको Oppo K13 Turbo Series में इंडिया में लॉन्च की सम्पूर्ण डिटेल्स मिलने वाली हैं.
ओप्पो ने इंडिया के बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज यानी Oppo K13 Turbo Series के लॉन्च की घोषणा कर दी है. हालाँकि, इस फोन में मौजूद Active Cooling Technology इसे एक दमदार फोन के तौर पर स्थापित कर द्सक्ति है. इसके अलावा फोन का ज्यादातर फोकस थर्मल मैनेजमेंट पर है. इसकी मदद से फोन ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी दमदार और हाई परफॉरमेंस देने वाला है.
अगर Oppo K13 Turbo Series की बात करें तो थर्मल सलूशन स्टॉर्म इंजन के लिए प्राथमिकता है. इस सिस्टम में आपको कई अलग अलग कंपोनेंट्स मिलते हैं जो Heat Dissipation को मैनेज करने में मदद करते हैं. हालाँकि, इसमें आपको एक वेरिएबल स्पीड फैन मिलने वाला है, जो फोन में Active Airflow देने वाला है. यह ऐसा फीचर है, जिसे सभी फोन में नहीं देखा जाता है.
Storm Engine की बात करें तो इसमें आपको एक बड़ा Vapor Chamber भी मिलने वाला है. इससे भी फोन में हीट से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है.
कंपनी के अनुसार, इस कुलिंग सिस्टम की मदद से फोन पर हीट से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है. इसके अलावा इंटरनल आदि के टेस्ट दिखाते हैं कि Oppo K13 Turbo सीरीज में ऑपरेटिंग तापमान हैवी गेमिंग के बाद भी 2.4 डिग्री सेल्सिअस तक जा सकता है.
इस सिस्टम की सबसे बड़ी हाईलाइट क्या है, आइये जानते हैं.
- Built in Fan: इस सिस्टम पर आपको बेहतरीन Heat Dissipation मिलती है.
- Temperature Reduction: ज्यादा लोड के समय फोन को बेहद कम तापमान पर ओपरेट करने के लिए डिजाईन किया गया है.
- Performance Consistency: इस Cooling System का काम Thermal Throttling से बचाव करना है, इसके अलावा परफॉरमेंस को भी बनाए रखता है. अभी के लिए फोन को लेकर यही सब सामने आया है. हालाँकि, लॉन्च डेट के साथ साथ अन्य डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं.