Digit.in

इस हफ्ते OTT पर डबल धमाका, आमिर खान के साथ अक्षय कुमार की भी फिल्में देंगी दस्तक, देखें पूरी लिस्ट

इस हफ्ते OTT पर डबल धमाका, आमिर खान के साथ अक्षय कुमार की भी फिल्में देंगी दस्तक, देखें पूरी लिस्ट

OTT This Week: कल से अगस्त का पहला हफ्ता शुरू हो जाएगा. अगर आप 1 अगस्त से वीकेंड के लिए OTT पर कुछ नया और मजेदार देखने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस शुक्रवार Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, ZEE5, SonyLIV और Apple TV+ जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं.

इनमें Aamir Khan और Genelia Deshmukh की Sitare Zameen Par, Jason Momoa की एतिहासिक सीरीज Chief of War और Akshay Kumar की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म Housefull 5 शामिल हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से शो और फिल्में OTT पर दस्तक देने जा रही हैं.

कहां देखें- Apple TV+

Apple TV+ पर रिलीज हो रही यह 9-एपिसोड की सीरीज Chief of War हमें 19वीं सदी की शुरुआत में हवाई द्वीपों की ओर ले जाती है. जहां एक योद्धा पूरी दुनिया की यात्रा के बाद अपने घर लौटता है. उसे वहां आंतरिक कलह और औपनिवेशिक खतरों का सामना करना पड़ता है. Jason Momoa इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिनके साथ Luciane Buchanan, Temuera Morrison और Cliff Curtis जैसे कलाकार नजर आएंगे.

कहां देखें- YouTube

Champions (2018) की ऑफिशियल रीमेक, Sitare Zameen Par एक दिल को छू लेने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा है. आमिर खान इसमें एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच Gulshan Arora की भूमिका में हैं, जिन्हें DUI के बाद कोर्ट के आदेश से दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम को कोचिंग देनी होती है. फिल्म में Genelia Deshmukh भी अहम किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म सीधे YouTube पर रिलीज हो रही है.

कहां देखें- ZEE5

Bakaiti एक प्यारी फैमिली ड्रामा सीरीज है, जो पुराने गाजियाबाद में Kataria परिवार की कहानी बताती है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार को मजबूरन अपने घर का एक कमरा किराए पर देना पड़ता है. इसके बाद क्या होता है, यही सीरीज का असली मजा है. इसमें Rajesh Tailang, Sheeba Chaddha, Tanya Sharma और Keshav Sadhna जैसे कलाकार शामिल हैं.

My Oxford Year

कहां देखें- Netflix

Julia Whelan के नॉवेल पर आधारित यह रोमांटिक फिल्म Anna De La Vega नाम की एक अमेरिकी छात्रा की कहानी है, जो अपने करियर को उड़ान देने के लिए Oxford आती है. लेकिन वहां उसकी मुलाकात होती है Jamie Davenport से, जो कविता और जिंदगी के नए मायनों से उसका परिचय कराता है. फिल्म में Sofia Carson और Corey Mylchreest प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Twisted Metal Season 2

कहां देखें- SonyLIV

Anthony Mackie और Stephanie Beatriz एक बार फिर लौटे हैं इस एक्शन-कॉमेडी सीरीज के नए सीजन के साथ. Twisted Metal का सीजन 2 और भी अधिक पागलपन और थ्रिल लेकर आया है, जिसमें John और Quiet एक घातक टूर्नामेंट में अपनी जान बचाते हुए आगे बढ़ते हैं. इस सीजन में और भी खतरनाक दुश्मन होंगे, जिनमें Sweet Tooth भी शामिल है.

कहां देखें- Amazon Prime Video

Housefull 5 इस बार डबल ट्विस्ट के साथ आया है – दो अलग-अलग वर्जन: 5A और 5B. कहानी शुरू होती है एक क्रूज़ पर, जहां अरबपति Ranjeet Dobriyal की मौत के बाद तीन आदमी खुद को उनका बेटा Jolly बताकर विरासत पाने की कोशिश करते हैं. दोनों वर्जन का क्लाइमेक्स अलग है. Tarun Mansukhani द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Akshay Kumar, Jacqueline Fernandez, Abhishek Bachchan, Sonam Bajwa, और Riteish Deshmukh जैसे कई बड़े नाम हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles