10 हजार रुपये महंगा हुआ Oppo का 7025mAh बैटरी वाला लेटेस्ट फोन.. नई कीमत जानकर ग्राहकों के उड़ जाएंगे होश
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फ्लैगशिप सेगमेंट लगातार महंगा होता जा रहा है और अब Oppo भी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। यह फोन पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च हुआ था और अब इसकी कीमत में सीधे 10,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी नई कीमत अपडेट नहीं हुई है, लेकिन कई रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर नई कीमत दिखाई देने लगी है।
SurveyOppo Find X9 की नई कीमत
टिप्स्टर संजू चौधरी ने X पर दावा किया है कि रिटेलर्स को आज सुबह नई प्राइस लिस्ट भेजी गई है। इसके मुताबिक, Oppo Find X9 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट महंगे हो गए हैं। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल, जो पहले 74,999 रुपये में उपलब्ध था, अब 84,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये से बढ़ाकर 94,999 रुपये कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि रिलायंस डिजिटल जैसे कुछ बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर नई कीमत आज से ही दिखाई देने लगी है, जिससे इस रिपोर्ट को और मजबूती मिलती है।

Exclusive: Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) May 26, 2026
OPPO Find X9 price increased by upto ₹10k :
(12+256):
Old – ₹74,999
New – ₹84,999
(16+512):
Old – ₹84,999
New – ₹94,999
The difference between X9s and X9 is just ₹5k, at least they haven’t discontinued it so early.
Oppo ने कीमत क्यों बढ़ाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर में स्मार्टफोन कंपोनेंट्स और मेमोरी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से Oppo ने Find X9 की कीमत में इजाफा किया है। खासतौर पर मेमोरी लागत बढ़ने का असर इस फोन पर साफ दिखाई दे रहा है।
इसके अलावा, भारत में यह फोन पहले से ही सीमित स्टॉक में उपलब्ध है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Find X9 आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है, जबकि 16GB RAM वाला मॉडल मिलना और भी मुश्किल हो गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भारत में सीमित यूनिट्स भेज रही है या फिर धीरे-धीरे नए मॉडल्स पर फोकस शिफ्ट कर सकती है।
हाल ही में Oppo ने भारत में नया Find X9s लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत Find X9 से ज्यादा रखी गई है। ऐसे में Find X9 की कीमत बढ़ने से दोनों डिवाइसेज़ की प्राइस पोजिशनिंग अब ज्यादा संतुलित नजर आती है। फिलहाल Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर Find X9 का 12GB वेरिएंट अभी पुरानी कीमत पर उपलब्ध बताया जा रहा है। ऐसे में खरीदने की सोच रहे यूजर्स के लिए यह सही मौका हो सकता है।
OPPO Find X9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find X9 को कंपनी के सबसे संतुलित फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में गिना जाता है। इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो डॉल्बी विज़न सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ UFS 4.1 स्टोरेज और 16GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad ट्यूनिंग वाला ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड कैमरा भी शामिल है। बैटरी की बात करें तो इस फ्लैगशिप डिवाइस में बड़ी 7025mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE Vs Oppo Find X9s Vs OnePlus 15: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile