OMG! 200MP के तीन कैमरा वाला Oppo Phone लॉन्च.. टोटल करें तो 600MP कैमरा, कीमत जान लें

HIGHLIGHTS

Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च कर दिया गया है।

यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें 200MP के तीन कैमरा हैं।

इस फोन में टोटल 600MP का कैमरा मॉड्यूल है?

स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया में ओप्पो ने एक ऐसा ऐतिहासिक फोन लॉन्च कर दिया है, जिसने अपने सबसे धांसू कैमरा के दम पर दुनिया को हैरान कर दिया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने घरेलू बाजार में अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X10 सीरीज के को लॉन्च कर दिया है, इसी लाइनअप में लॉन्च हुए Oppo Find X10 Pro Max में एक 200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो किसी भी फोन में दुनिया में पहली बार ही देखने को मिल रहा है।

फ्लैगशिप सेगमेंट में यह पहला मौका है जब किसी फोन के तीनों रियर कैमरों में 200-मेगापिक्सल के सेन्सर मिल रहे हैं, यह आमतौर पर केवल मेन कैमरा तक ही सीमित होता है, लेकिन इस फोन के अनर दो सेन्सर भी 200MP के हैं। इसका मतलब है कि इस फोन में कुल 600MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा फोन में मीडियाटेक के लेटेस्ट 2nm आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज में कितने फोन्स को लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इन सभी का प्राइस और स्पेक्स कैसे हैं।

दुनिया पहला फोन जिसमें है 200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप

कैमरा को देखते हैं तो ओप्पो ने स्वीडिश कैमरा लीजेंड हैसलब्लैड (Hasselblad) के साथ मिलकर इसे सिनेमा-ग्रेड कैमरा मशीन बना दिया है। इसके तीनों 200MP कैमरों में अल्ट्रावाइड लेंस 1/1.56-इंच साइज, f/2.2 अपर्चर और 124-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है, जो 202% ज्यादा लाइट इनटेक प्रदान करता है। वहीं मेन 200MP लेंस में f/1.5 का बड़ा अपर्चर और 17EV की सिंगल-फ्रेम डायनेमिक रेंज दी गई है।

टेलीफोटो कैमरा भी इंडस्ट्री-लीडिंग बड़े अपर्चर और CIPA 7.5 हार्डवेयर स्टेबलाइजेशन से लैस है। वीडियो लवर्स के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इसके तीनों लेंसों से 8K Log रिकॉर्डिंग और सभी फोकल लेंथ्स पर 4K 120fps Dolby Vision शूट किया जा सकता है। इसके अलावा टिल्टा (TILTA) और ब्लैकमैजिक कैमरा (Blackmagic Camera) के साथ पार्टनरशिप के जरिए O-Log2 और ओपन गेट रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैसी है डिस्प्ले और परफॉरमेंस

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस को देखा जाए तो जानकारी मिल रही है कि फोन में 6.78-इंच का LTPO OLED पैनल दिया गया है, जो 1-निट ब्राइटनेस से लेकर रिकॉर्ड 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 3,840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 95% BT.2020 कलर कवरेज देने में सक्षम है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, ColorOS 17 और ओप्पो का नया ‘टाइड इंजन’ मिलकर 200MP फोटो कैप्चर के शटर लैग को घटाकर महज 0.7 सेकंड कर देते हैं।

फोन का बैक पैनल स्मूथ मेटल और वोवन टेक्सचर के अनोखे कॉम्बिनेशन से बना है, जिसमें मून व्हाइट, वार्म ऑरेंज और लाइट टाइटेनियम कलर आपको आसानी से मिल जाने वाले हैं। फोन को मजबूती देने के लिए IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ-साथ एसजीएस स्विट्जरलैंड (SGS Switzerland) का 5-स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी फोन को एक आकर्षक डिवाइस के तौर पर दुनिया के सामने रख रहा है।

क्या है कीमत और कितने हैं टोटल फोन

कीमत को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि OPPO Find X10 Pro Max के 12GB + 256GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 6,799 (लगभग 97,000 रुपये) रखी गई है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग 1.07 लाख रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1.14 लाख रुपये) और टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1.29 लाख रुपये) के आसपास है।

ओप्पो ने फिलहाल इसके भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च की आधिकारिक घोषणा और प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज में कंपनी ने Oppo Find X10 Pro के साथ Oppo Find X10 को भी लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: Oppo A7 Pro Max Vs Redmi Note 17 Pro: बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :