Oppo A7 Pro Max Vs Redmi Note 17 Pro: बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Oppo A7 Pro Max को कुछ चुनिंदा बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10000mAh की बैटरी है।

Redmi Note 17 Pro से Oppo Phone की कड़ी टक्कर है।

Oppo A7 Pro Max Vs Redmi Note 17 Pro: बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

स्मार्टफोन बाजार में भारी-भरकम बैटरी लाइफ और 1.5K एमोलेड स्क्रीन वाले 5G डिवाइसेज इस समय बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं, और इनकी संख्या निरंतर बढ़कर अब एक नया ही आयाम छूने को तैयार है। एक तरफ जहां रेडमी ने भारतीय बाजार में अपनी जानी मानी Note सीरीज में आने वाले Redmi Note 17 Pro को इंडिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ ओप्पो ने ग्लोबल लेवल पर अपनी ‘A’ सीरीज का सबसे पावरफुल फोन Oppo A7 Pro Max 5G मलेशिया और ऑस्ट्रिया के बाजारों में उतार दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपनी-अपनी खूबियों के साथ यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। जहां ओप्पो 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं Redmi Phone में 3,500 निट्स की अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले, 4nm आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर और IP69K जैसे एक्सट्रीम प्रोटेक्शन की सुविधा मिलती है। आइए दोनों डिवाइसेज के स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों की तुलना करके समझें कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है। अभी के लिए Oppo का यह फोन इंडिया के बाजार में एंट्री नहीं मारा है। लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में इसका इंडिया में लॉन्च हो जाए। ऐसे में आपको पहले ही यह जान लेना चाहिए कि अगर आप एक नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो आपको किस फोन के साथ जाना चाहिए।

कीमत और उपलब्धता की सम्पूर्ण जानकारी

Oppo A7 Pro Max 5G को देखा जाए तो यह मलेशिया में Oppo Phone के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत MYR 2,299 है, इसे अगर इंडिया के बाजार में देखा जाए तो यह लगभग लगभग 12,000 रुपये के आसपास बैठती है, वहीं, ऑस्ट्रिया के बाजार में फोन को 6GB + 256GB मॉडल में EUR 599 यानी करीब 61,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। अभी के लिए इस फोन के असल इंडिया प्राइस की जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, Redmi Note 17 Pro 5G को देखते हैं तो इंडिया के बाजार में इस फोन का दाम इसके 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये के आसपास है, वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी 39,999 रुपये में लेकर आई है। लॉन्च ऑफर्स के तौर पर बैंक कार्ड्स लगाकर यूजर्स इस फोन पर 3,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

दोनों फोन्स के बीच मुख्य अंतर

फीचर्स / स्पेसिफिकेशन्सOppo A7 Pro Max 5GRedmi Note 17 Pro 5G
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स (HBM)6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 4 Gen 5 (Adreno 629 GPU)Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm, 2.4GHz)
रैम और स्टोरेज8GB LPDDR4X RAM + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज8GB RAM + 128GB / 256GB स्टोरेज
रियर कैमरा50MP (f/1.8, 2-Axis OIS) + 2MP मोनोक्रोम50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड (1080p @ 30fps)
फ्रंट (सेल्फी) कैमरा50MP (f/2.0, 100° फील्ड ऑफ व्यू)16MP सेल्फी शूटर
बैटरी क्षमता10,000mAh बैटरी9,000mAh बैटरी
चार्जिंग स्पीड80W SUPERVOOC वायर्ड + रिवर्स चार्जिंग67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग + रिवर्स चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमColorOS 16.0 (Android 16 पर आधारित)Xiaomi HyperOS 3 (Android 16 पर आधारित)
ड्यूरेबिलिटी / रेटिंगअंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरIP66, IP68 और IP69K रेटिंग, TÜV SÜD 5-स्टार, गोरिल्ला ग्लास
वजन और डाइमेंशनस्लिम प्रोफाइल163.45 x 78.27 x 8.6mm, 223 ग्राम
कलर ऑप्शन्सलूनर ब्लैक (Lunar Black), सर्फिंग ब्लू (Surfing Blue)विभिन्न प्रीमियम फिनिश

डिस्प्ले और ब्राइटनेस: रेडमी का 6.83-इंच डिस्प्ले 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और वेट-टच तकनीक के साथ आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में ओप्पो (1,800 निट्स HBM) से काफी आगे निकल जाता है।

परफॉर्मेंस (प्रोसेसर): Redmi Note 17 Pro का 4nm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट 2.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ रोजमर्रा के काम और गेमिंग में Oppo के Snapdragon 4 Gen 5 की तुलना में ज्यादा दमदार और पावर-एफिशिएंट है।

बैटरी और चार्जिंग: Oppo A7 Pro Max में एक बड़ी और सबसे बड़ी 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, अगर रेडमी फोन को देखा जाए तो इसमें एक 9000mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W चार्जिंग क्षमता के साथ आती है।

कैमरा सेटअप: सेल्फी के दीवानों के लिए ओप्पो का 50MP फ्रंट शूटर मिलता है जो रेडमी के 16MP फ्रंट कैमरे से कहीं ज्यादा शार्प और वाइड नजर आता है। हालांकि, रियर कैमरे में रेडमी 50MP OIS के साथ 8MP का डेडिकेटेड अल्ट्रा-वाइड लेंस लेकर आता है। यहाँ ओप्पो फोन में अल्ट्रा-वाइड के बजाय 2MP का मोनोक्रोम सेंसर इस्तेमाल किया गया है।

डिजाइन और बनावट: रेडमी ने अपने फोन को IP66, IP68 और एक्सट्रीम लेवल की IP69K रेटिंग दी है, जो इसे धूल, गहरे पानी और गर्म पानी के जेट्स से भी बचाती है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile