iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
iQOO ने आज भारत में अपना नया Z11 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जो सीधे Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G को टक्कर देता है, जो दोनों भी हाल ही में लॉन्च हुए हैं। तीनों ही फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आते हैं, लेकिन डिजाइन, बैटरी, कैमरा और चार्जिंग जैसे कई मामलों में एक-दूसरे से अलग हैं। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास एक नया दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां यह तुलना आपके लिए काम की हो सकती है। आइए तीनों डिवाइसेज़ के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत को कम्पेयर करते हैं और समझते हैं कि कौन सबसे आगे है।
SurveyiQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite काफी हद तक एक जैसे दिखाई देते हैं। दोनों में फ्लैट फ्रेम, मैट फिनिश बैक पैनल और 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। दोनों फोन IP65 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जबकि वजन लगभग 209 ग्राम है। iQOO में नोटिफिकेशन के लिए नया Dynamic Light फीचर भी दिया गया है।
वहीं Realme P4R 5G थोड़ा अलग नजर आता है। इसमें बड़ा 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिलता है। हालांकि इसकी मोटाई 8.8mm और वजन लगभग 224 ग्राम है, जिससे यह बाकी दोनों फोनों से थोड़ा भारी महसूस होता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
तीनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं और LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं। iQOO और Vivo में 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है, जबकि Vivo में microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite दोनों Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं। iQOO इस फोन के लिए 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। इसमें AI Creation, AI Captions और Google Gemini जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Realme P4R 5G Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसमें 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। इसके अलावा फोन में AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur, AI Assistant for Notes, AI Anti-Theft, AI Night Charging Mode और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मौजूद हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेगमेंट में भी iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite लगभग एक जिसे हैं। दोनों में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा मिलता है। Vivo में इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि iQOO ने अब तक सेकंडरी सेंसर की जानकारी नहीं दी है। दोनों फोन्स में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Realme P4R 5G में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, लेकिन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो iQOO और Vivo की तुलना में बेहतर रिजॉल्यूशन प्रदान करता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में iQOO Z11 Lite और Vivo T5 Lite दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iQOO के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में कई घंटों तक कॉलिंग और वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
दूसरी ओर Realme P4R 5G सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखती है और एक बार चार्ज करने पर लगभग तीन दिन तक इस्तेमाल की जा सकती है।

भारत में कीमत
iQOO Z11 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये (4GB + 128GB) है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में आता है। 30 जुलाई को Amazon पर बिक्री के दौरान ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
Realme P4R 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध है।
वहीं Vivo T5 Lite 5G का बेस 4GB + 128GB वेरिएंट भी 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 5G vs Lava Virat V1: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile