Oppo Find X स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिये Motorized Pop Up कैमरा के अलावा क्या है इसमें खास

Oppo Find X स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिये Motorized Pop Up कैमरा के अलावा क्या है इसमें खास
HIGHLIGHTS

Oppo India ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर अपने Oppo Find X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, इस डिवाइस की कीमत Rs 59,990 है।

Oppo India ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर अपने Oppo Find X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, Oppo Find X  की कीमत Rs 59,990 है। Oppo Find X  को फ्लिप्कार्ट और ऑफलाइन माध्यम से 3 अगस्त से सेल के लिए लाया जाना है। हालाँकि Oppo Find X  के लिए प्री-आर्डर की प्रक्रिया को 30 जुलाई को ही शुरू कर दिया जाना है। Oppo Find X  के साथ आपको फ्लिप्कार्ट की ओर से Rs 3,000 का गिफ्ट वाउचर मिल रहा है, हालाँकि यह उन्हें ही मिलने वाला है, जो भी लोग Oppo Find X  के लिए प्री-आर्डर करने वाले हैं। Oppo Find X  लॉन्च से ऐसा भी लग रहा है कि इसे भारत में सैमसंग, OnePlus, Xiaomi और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोंस से टक्कर लेने के लिए लॉन्च किया गया है। 

इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी भारत में Oppo Find X  के एक Lamborgini Special एडिशन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Oppo Find X  SuperVOOC फ़्लैश चार्ज तकनीकी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके माध्यम से आप Oppo Find X  को मात्र 35-मिनट के भीतर ही चार्ज कर सकते हैं। Oppo Find X  को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट और 8GB रैम के अलावा 512GB स्टोरेज के साथ उतारा जाने वाला है। 

इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Oppo Find X डिवाइस भारत में ऐसा पहला डिवाइस है, जिसे Motorized कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि इस कैमरा को लेकर काफी चर्चा पहले भी सामने आ चुकी है। 

Oppo Find X स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X स्मार्टफोन को 6.42-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X  को कंपनी की ओर से 2340×1080 पिक्सल की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन से लैस किया गया है। इसके अलावा इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 फीसदी है। फोन को एक एल्युमीनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट और बैक पर आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है। 

Oppo Find X  में भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है, फोन में एक पॉप-अप ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, Oppo Find X  को एक 25-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा से भी लैस किया गया है। Oppo Find X  में आपको एक इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है, इसके अलावा इसमें एक डॉट प्रोजेक्टर भी है, यह एप्पल की Face ID के जैसा ही है। 

फोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS,NFC, और 4G LTE का सपोर्ट भी मिल रहा है, इसके अलावा Oppo Find X  को कलरOS 5.1 पर आधारित एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X में आपको एक 3,730mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। Oppo Find X  को Bordeaux Red और Glacier Blue Color रंगों में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Gradient डिजाईन में लॉन्च किया गया डिवाइस है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo