HIGHLIGHTS
OPPO F5 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है कलरOS 3.2 के साथ, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये काफी तेजी से ऐप लोड करता है.
Oppo F5 ब्लैक अब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. इसकी कीमत Rs. 24,990 है और इसमें 6GB की रैम मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन Rs. 1212 की मंथली EMI पर उपलब्ध है. साथी ही इस पर Rs. 20,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी पाया जा सकता है. एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 5% ऑफ पाया जा सकता है.
SurveyOppo F5 ब्लैक में 6GB रैम के साथ ही स्टोरेज के लिए 64GB की इंटरनलMP का रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक MT6763T ओक्टा कोर 2.5GHz प्रोसेसर से लैस है.
OPPO F5 का मुख्य आकर्षण f/2.0 अपर्चर के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा है. ओप्पो F5 यूजर्स पोर्ट्रेट मोड में भी सेल्फी शूट कर सकते हैं जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है. इसके अलावा इस डिवाइस में एफ / 1.8 अपर्चर के साथ 16MP का रियर कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है.
OPPO F5 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है कलरOS 3.2 के साथ, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये काफी तेजी से ऐप लोड करता है. F5 में 3200mAh की बैटरी है और चार्ज करने के लिए एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है.