Oppo F11 और F11 Pro के दाम हुए कम, अब खरीदें इस कीमत में

HIGHLIGHTS

Oppo की आधिकारिक साइट पर हुए दाम कम

Oppo F11 Pro मिल रहा है Rs 19,990 में

Oppo F11 और F11 Pro के दाम हुए कम, अब खरीदें इस कीमत में

Oppo ने हाल ही में अपने Oppo F11 डिवाइस के 4GB रैम वैरिएंट और Oppo A1K डिवाइस की कीमत में कटौती की थी और अब कम्पनी ने Oppo F11 के 6GB रैम वैरिएंट और Oppo F11 Pro स्मार्टफोन का प्राइस Rs 2,000 तक कम कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo India साइट की लिस्टिंग में Oppo F11 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 16,990 में सेल किया जा रहा है। फोन को Rs 19,990 में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन का प्राइस बाद में कम कर के Rs 17,990 में सेल किया जा रहा था। Oppo F11 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को अब Rs 14,990 में सेल किया जा रहा है।

Oppo F11 के अलावा, Oppo F11 Pro के दाम भी कम किए गए हैं। फोन के 6GB  रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को अब Rs 19,990 में सेल किया जा रहा है। फोन को Rs 23,990 में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में डिवाइस की कीमत कम कर के Rs 21,990 कर दी गई थी।

Oppo F11 और F11 Pro के नए दाम अभी केवल कम्पनी की आधिकारिक साइट पर लागू हुए हैं और अमेज़न व फ्लिप्कार्ट पर नई कीमतें नहीं देखी जा सकती हैं।

Oppo F11 Pro में आपको 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया। है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile