Oppo A5s 4GB RAM वैरिएंट अब भारत में उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेक्स
दो ही वैरिएंट्स में पेश किया गया था फ़ोन
Green और Gold कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं फ़ोन्स
भारत में स्मार्टफोन के नए वैरिएंट की कीमत है 12,990 रुपये
ओप्पो ब्रांड ने अपने Oppo A5s का एक नया वैरिएंट भारत में उपलब्ध करा दिया है। यह नया वैरिएंट 4GB RAM के साथ आता है। वैसे इससे पहले लॉन्च के वक्त कंपनी ने इसे केवल दो ही वैरिएंट्स में ही पेश किया था जिसमें 2GB RAM और 3GB RAM शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के 4जीबी रैम वैरिएंट को आप brick-and-mortar stores के जरिए भी खरीद सकते हैं।
SurveyOppo A5s 4GB RAM variant को कंपनी ने यूँ तो मई में ही पेश कर दिया था लेकिन यूज़र्स तक यह नहीं पहुँच पाया था। आपको बता दें कि Oppo A5s 2GB और 3GB RAM वैरिएंट की कीमत में कंपनी ने हाल ही में कटौती भी की है।
Oppo A5s 4GB RAM variant की भारत में कीमत और उपलब्धता
Oppo A5s के 4GB RAM वैरिएंट की कीमत भारत में कीमत की बता करें तो इसकी कीमत MaheshTelecom द्वारा 12,990 रुपये बताई गयी है। इस स्मार्टफोन को ग्रीन और गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन को यूज़र्स ऑनलाइन अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल जैसे कई प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। साथ ही इसे ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है।
Oppo A5s specifications
Oppo A5s में आपको 6.2-inch IPS LCD डिस्प्ले, HD+ रिजॉल्यूशन और नॉच के साथ मिलती है। फोन में MediaTek Helio P35 SoC चिपसेट दिया गया है, जो ऑक्टा कोर सीपीयू है। ओप्पो ने फोन में 4 जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए जा सकता है। ऑप्टिक्स में फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसमें से प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल का और सेकंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। साथ ही फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। डिवाइस में आपको 4,230mAh बैटरी मिलती है। Oppo A5s ColorOS 5.2 पर रन करता है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आधारित बेस्ड है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile