ओप्पो ने एक बार फिर पेश किया शानदार फोन, 5000mAh बैटरी, ट्रिपल कैमरा और 3GB रैम से है लैस
Oppo A16 को किया गया लॉन्च
5000mAh बैटरी से लैस है Oppo A16
लगभग Rs 10,300 है नए Oppo A16
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A16 को इन्डोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है जो पिछले साल अक्तूबर में लॉन्च हुए Oppo A15 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo A16 स्लिम बेज़ेल वाला बजट फोन है जिसमें नौच डिस्प्ले और रियर कैमरा को रखा गया है। Oppo का नया नया फोन तीन रंगों और सिंगल रैम व स्टोरेज में आया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय मोड के साथ आई है।
SurveyOppo A16 का Price
Oppo A16 को इंडोनेशिया में 1,999,000 इंडोनेशियाई रुपिया (लगभग Rs 10,300) में लॉन्च किया गया है। फोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज में सेल किया जा रहा है। फोन क्रिस्टल ब्लैक, पर्ल ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर में पेश किया गया है।
Oppo A16 के Specs
Oppo A16 में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर, IMG GE8320 GPU ग्राफिक्स, 3GB LPDDR4x रैम और 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Oppo A16 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनो सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक मिल रहा है। डिवाइस में टाइप-C पोर्ट मिल रहा है और यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर से लैस है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।