पहले से फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगी OnePlus 9 सीरीज़

HIGHLIGHTS

OnePlus 9 सीरीज़ से जुड़ी जानकारी आई सामने

OnePlus 9 सीरीज़ में मिलेगी 144Hz की रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

मिलेगी 40W फास्ट वायरलेस चार्जिंग

पहले से फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगी OnePlus 9 सीरीज़

इस साल हम OnePlus के सभी फ्लैगशिप मॉडल्स देख चुके हैं जिसमें OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, और OnePlus 8T आदि शामिल हैं और अब कंपनी अगले बड़े लॉन्च OnePlus 9 की तैयारी कर रही है। इन डिवाइसेज़ को अगले साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। अब सीरीज़ के मॉडल नंबर को इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ देखा गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह लीक TechDroider के ज़रिए सामने आया है। पोस्ट में OnePlus 9 सीरीज़ से जुड़ी खास जानकारी साझा की गई है जिसे इंटरनल सोर्स का हवाला देते हुए पोस्ट किया गया है। इसके अनुसार, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को इन मॉडल नंबर्स के साथ पहचाना गया है: OnePlus 9: LE2110. OnePlus 9 Pro: LE2117, LE2119, LE2120 और मिस्टेरियस डिवाइस: LE2127

प्रो मॉडल के लिए तीन मॉडल नेम डिवाइस के टीन रीज़नल वेरिएंट हो सकते हैं। अभी हमें इसे पुख्ता करने के लिए अधिक जानकारी आने का इंतज़ार करना होगा। कुछ समय पहले लीकर Max J ने Lemonade कोडनेम का खुलासा किया था जिसके शुरुआती दो अक्षर अब के मॉडल नंबर से मेल खाते हैं।

TechDroider ने यह भी बताया कि एक नया डिवाइस LE2127 कोडनेम के साथ आने वाला है। अभी इन फोंस के बारे में अधिक जानकारी हासिल नहीं हुई है लेकिन चीन में देखी गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 9 सीरीज़ में तीन फोंस को पेश किया जाएगा।

OnePlus 9 सीरीज़: लीक हुए कुछ खास स्पेक्स

रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 9 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा और यह AMOLED स्क्रीन के साथ आएगी जिसके सेंटर में नौच मौजूद होगा। पैनल को 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट दी जाएगी। इसके अलावा, यह 40W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 65W वायर्ड चार्जिंग के साथ बाज़ार में आएगा।

AMOLED स्क्रीन से जुड़ी नई दिलचस्प बात सेंटर्ड पर्फरेशन है। वनप्लस आमतौर पर सैमसंग पैनल का इस्तेमाल करता है। अब तक सैमसंग ने इस तरह की AMOLED स्क्रीन अन्य कंपनियों को ऑफर नहीं की है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile