OnePlus 8 की आज है सेल, जानिये कीमत, स्पेसिफ़िकेशन और ऑफर्स के बारे में

HIGHLIGHTS

OnePlus 8 मोबाइल फोन की सेल आज दोपहर 12PM पर अमेज़न इंडिया और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली है

आपको बता देते हैं कि आप OnePlus 8 मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India के माध्यम से ले सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 41,999 है

इसके अलावा अगर आप 8GB रैम और 128GB मॉडल या 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए क्रमश: Rs 44,999 और Rs 49,999 खर्च कर सकते हैं

OnePlus 8 की आज है सेल, जानिये कीमत, स्पेसिफ़िकेशन और ऑफर्स के बारे में

OnePlus 8 मोबाइल फोन को आज एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता देते हैं कि आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और वनप्लस की अधिकारिक वेबसाइट पर OnePlus 8 मोबाइल फोन की सेल होने वाली है, OnePlus 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट यानी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rsw 41,999 है। इसके अलावा आपको बता देते है कि OnePlus 8 मोबाइल फोन को OnePlus 8 Pro के साथ ही लॉन्च किया गया था। हालाँकि Covid-19 Pandemic के कारण इनकी सेल में कुछ देरी भी हुई है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 8 भारत में कीमत, सेल डिटेल्स और ऑफर्स

OnePlus 8 मोबाइल फोन की सेल आज दोपहर 12PM पर अमेज़न इंडिया और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाली है। आपको बता देते हैं कि आप OnePlus 8 मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India के माध्यम से ले सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 41,999 है। इसके अलावा अगर आप 8GB रैम और 128GB मॉडल या 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए क्रमश: Rs 44,999 और Rs 49,999 खर्च कर सकते हैं।

OnePlus 8 स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स 

OnePlus 8 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.55-इंच की FHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

OnePlus 8 स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम के अलावा 12GB की LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिल रहा है। अगर हम स्टोरेज आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 128GB की और 256GB की UFS 3.0 टू लेन स्टोरेज ऑप्शन मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा नहीं सकते हैं।   

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile