Android 10 से लैस होगा OnePlus 7T, लॉन्च से पहली हुई आधिकारिक घोषणा

HIGHLIGHTS

फोन में होगी 90Hz डिस्प्ले

यूज़र्स को मिलेगा लेटेस्ट Android 10

Android 10 से लैस होगा OnePlus 7T, लॉन्च से पहली हुई आधिकारिक घोषणा

OnePlus 7T को 26 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। जहाँ कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को लॉन्च करेगी, वहीँ उम्मीद की जा रही है कि इवेंट में ही कंपनी  OnePlus TV को भी पेश कर सकती है। OnePlus 7T के लॉन्च से पहले ही फोन को Android 10 out-of-the-box के साथ टीज़ किया गया है। हाल ही में कंपनी ने इस ओर इशारा कर दिया है कि यूज़र्स को लेटेस्ट Android 10 इस फोन में मिलेगा। साथ ही एंड्राइड 10 के नए फीचर्स का भी यूज़र्स लुत्फ़ उठा सकेंगे जिसमें Dark Theme और बेहतर प्राइवेसी फीचर्स दिए जायेंगे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने एक ट्वीट पोस्ट के ज़रिये ही OnePlus के अपकमिंग OnePlus 7T में होने वाले Android 10 की जानकरी दी है। साथ ही यूज़र्स को OxygenOS भी मिलेगा। इससे पहले OnePlus ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि फोन में 90Hz डिस्प्ले होगा। फोन मैट डिज़ाइन के साथ आएगा। इतना ही नहीं, OnePlus 7T octa-core Qualcomm Snapdragon 855+ SoC के साथ आ सकता है, ठीक OnePlus 7 की तरह ही।

आपको बता दें कि एंड्राइड 10 आधारित OxygenOS 10.0 को कंपनी ने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के लिए भारत में पहले ही रोल आउट कर दिया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यूज़र्स को एक नया गेम स्पेस फीचर भी मिलेगा। इतना ही नहीं, फुल स्क्रीन जेस्चर भी मौजूदा OnePlus स्मार्टफोन यूज़र्स को मिलेगा। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile