OnePlus 7T Pro की तस्वीर लीक, इस शानदार रंग में आ सकता है फ़ोन

HIGHLIGHTS

मैट ग्लास फिनिश के साथ आ सकता हा फोन

फ़ोन के कलर वैरिएंट का खुलासा

OnePlus 7T Pro की तस्वीर लीक, इस शानदार रंग में आ सकता है फ़ोन

पिछले हफ्ते ही अपकमिंग वनप्लस के लेटेस्ट OnePlus 7T फ़ोन को कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही रिवील किया था। वहीँ फ़ोन के Pro के बारे में जानकारी नहीं थी। आधिकारिक तौर पर इस प्रो वैरिएंट के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ था। वहीँ हाल ही में इससे जुडी लीक रिपोर्ट आयी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

@OnLeaks की रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 7T के साथ ही OnePlus 7T Pro भी आएगा। हमने OnePlus 7T Pro के रेंडर्स तो पहले भी देखे हैं जिनमें फ़ोन के कलर वैरिएंट्स का ज़िक्र था। वहीँ इस ताज़ा लीक रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 7T  Pro OnePlus 7T की ही तरह Haze Blue कलर में आ सकता है। डार्क मैट ग्लास फिनिश और लाइट फिनिश के साथ फ़ोन आ सकता है। 7 Pro के Nebula Blue वैरिएंट की तरह ही यह फ़ोन दीखता है लेकिन एक ग्लॉसी फिनिश के साथ आ सकता है।

वैसे अब यह देखना दिलचस्प होगा की कंपनी वनीला और प्रो मॉडल में किस कलर का इस्तेमाल करेगी। वैसे आपको बता दें कि OnePlus 7T और 7T Pro में एक जैसे ही कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का 7T Pro में कुछ खास 7 Pro के अपग्रेड नहीं होंगे। वहीँ रूमर्स की मानें तो इसमें Snapdragon 855+ chipset के साथ 960fps स्लो मोशन वीडियो मोड दिया जा सकता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile