OnePlus 7 Mirror Blue Variant की Amazon पर शुरू हुई सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

HIGHLIGHTS

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है फ़ोन

32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है OnePlus 7 Mirror Blue Variant

OnePlus 7 Mirror Blue Variant की Amazon पर शुरू हुई सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

पिछले हफ्ते ही लॉन्च किये गए OnePlus 7 के लेटेस्ट वैरिएंट 'मिरर ब्लू वैरिएंट' को कंपनी ने सेल के लिए भारत में उतार दिया है। यह फ़ोन अब आप अमेज़न से खरीद सकते हैं। अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया स्टोर पर यह नया OnePlus 7 Mirror Blue डिवाइस Sale के लिए उपलब्ध है। यह नया वैरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह इस डिवाइस की पहली सेल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 7 Mirror Blue Price

भारत में OnePlus 7 Mirror Blue वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। "अमेज़न प्राइम डे सेल" (Amazon Prime Day sale) में यूज़र्स इस फ़ोन को एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के ज़रिये 1,750 रुपये कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं।

OnePlus 7 Mirror Blue Variant Specifications

ड्यूल सिम के साथ OnePlus 7 सीरीज़ का किफायती स्मार्टफोन 6.2-इंच की AMOLED डिस्प्ले और FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया गया है। इसमें OnePlus 7 Pro के जैसे 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली QHD+ डिस्प्ले नहीं दी गई है और ना ही पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसमें पॉप-अप सेल्फी के बजाए OnePlus 6T के जैसे वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है। साथ ही बैक पर OnePlus 6T के जैसे ही ड्यूल कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। OnePlus ने इस स्मार्टफोन में 3,700mAh की बैटरी दी है। OnePlus 7 Android 9 Pie बेस्ड Oxygen OS के साथ आता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile