अमेज़न प्राइम मेम्बर्स आज दोहपर 12 बजे से खरीद पाएंगे OnePlus 6 स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

अमेज़न प्राइम मेम्बर्स आज दोपहर 12 बजे से OnePlus 6 स्मार्टफोन खरीदे सकते हैं। सेल में OnePlus 6 के दोनों वेरिएन्ट्स मौजूद होंगे।

अमेज़न प्राइम मेम्बर्स आज दोहपर 12 बजे से खरीद पाएंगे OnePlus 6 स्मार्टफोन

OnePlus ने 17 मई को भारत में अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है और साथ ही कंपनी ने घोषणा की थी कि स्मार्टफोन की सेल 22 मई से अमेज़न पर शुरू होगी। लेकिन अमेज़न प्राइम मेम्बर्स को कंपनी ने एक दिन पहले सेल में हिस्सा लेने का मौका दे रही है, जी हाँ, Amazon Prime Members आज दोपहर 12 बजे से OnePlus 6 स्मार्टफोन खरीदे सकते हैं। सेल में OnePlus 6 के दोनों वेरिएन्ट्स मौजूद होंगे। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत और ऑफर्स

OnePlus 6 के एक वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसकी कीमत 34,999 रूपये है, वहीं डिवाइस के दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है और इसकी कीमत 39,999 रूपये रखी गई है। डिवाइस को SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रूपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा यूज़र्स को अमेज़न पर नो कॉस्ट EMI, Idea यूज़र्स को 2,000 रूपये तक का कैशबैक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में एक 6.28-इंच की FHD+ 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले मौजूद है। यह एक AMOLED स्क्रीन है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। इसे स्लिम बॉडी डिज़ाइन दिया गया है। ग्लास बैक डिवाइस के रेडियो ट्रांसमिशन को बढ़ाता है और स्क्रीन को गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। बॉक्स में आपको एक 3D नायलॉन केस भी मिलता है जो कि डस्ट और वॉटर प्रुफ है।

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 16-मेगापिक्सल के एक सेंसर के अलावा 20-मेगापिक्सल के एक अन्य सेंसर का कॉम्बो है, इसे 2X lossless ज़ूम और पोर्ट्रेट मोड शॉट क्षमता के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैमरा भी दिया गया है। OnePlus 6 में डिवाइस के बैक पर वर्टीकल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और ठीक कैमरा सेटअप के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

इसके अलावा डिवाइस में 3300mAh की बैटरी मौजूद है और यह डैश चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही डिवाइस को वॉटर रेसिस्टेंट बनाया गया है जो इसे स्प्लैश प्रुफ बनाता है और इस डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक को भी जगह दी गई है। OnePlus 6 एंड्राइड ओरियो पर आधारित कंपनी के ऑक्सीजन OS पर काम करता है।

हालाँकि अगर इसके बैक पैनल की ओर रुख करें तो सबसे बड़े अंतर का पता चलता है। फोन में एक ग्लास बैक दी गई है और इसे राउंडेड कॉर्नर डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा यह टीन रंगों में उपलब्ध हुआ है, इसे मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक और सिल्क वाइट रंगों में लिया जा सकता है। सिल्क वाइट एडिशन डिवाइस के लिमिटेड एडिशन में से एक है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo